Page Loader
आज का इतिहास: 02 जनवरी के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 02 जनवरी के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं जनरल नॉलेज

Jan 02, 2020
06:27 am

क्या है खबर?

छात्रों को अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने में हमारे इस लेख से काफी मदद मिलेगी। खासतौर से उन छात्रों को अपनी जनरल नॉलेज पर ध्यान देना चाहिए, जो UPSC या अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इतिहास का पाठ्यक्रम बड़ा होता है, इसलिए उसे एक बार में पढ़ना मुश्किल है। हम आपके लिए रोज एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में बताता है। आइए 02 जनवरी का इतिहास जानें।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 02 जनवरी, 1942 को जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया था। पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 02 जनवरी, 1954 को हुई था। भारत रत्‍न पुरस्कार 02 जनवरी, 1954 को प्रारम्भ हुए थे। जनरल मानिक शॉ को 02 जनवरी, 1973 को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया था। रणसिंधे प्रेमदास 02 जनवरी, 1989 को श्रीलंका के राष्ट्रपति बने थे।

जानकारी

तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा बना अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा

जनरल मानिक शॉ को 02 जनवरी, 1973 को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया था। रणसिंधे प्रेमदास 02 जनवरी, 1989 को श्रीलंका के राष्ट्रपति बने थे। तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को 02 जनवरी, 1991 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया था।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का जन्म 02 जनवरी, 1878 को हुआ था। हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का जन्म 02 जनवरी, 1905 को हुआ था। अमेरिकी राजनेता, व्यापारी और लेखक बैरी गोल्डवाटर का जन्म 02 जनवरी, 1909 को हुआ था। अमेरिकी पूर्व मुक्केबाज टॉमी मॉरिसन का जन्म 02 जनवरी, 1969 को हुआ था। अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल केट बोसवर्थ का जन्म 02 जनवरी, 1983 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक हरे कृष्ण मेहताब का निधन 02 जनवरी, 1987 को हुआ था। प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार सफ़दर हाशमी का निधन 02 जनवरी, 1989 को हुआ था। गुजराती साहित्यकार राजेन्द्र शाह का निधन 02 जनवरी, 2010 हुआ था। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत का निधन 02 जनवरी, 2011 को हुआ था।