NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: क्या हुआ था 23 दिसंबर के इतिहास में, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    आज का इतिहास: क्या हुआ था 23 दिसंबर के इतिहास में, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    करियर

    आज का इतिहास: क्या हुआ था 23 दिसंबर के इतिहास में, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    December 23, 2019 | 10:04 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: क्या हुआ था 23 दिसंबर के इतिहास में, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    UPSC या किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने पर ध्यान देना चाहिए। इतिहास से हमें न सिर्फ प्रमुख घटनाओं के बारे में पता चलता है, बल्कि इतिहास पढ़ने से हमारी जनरल नॉलेज भी अच्छी हो जाती है। सरकारी नौकरी की परीक्षा में सामान्य ज्ञान से जुड़े कई प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इतिहास पढ़ना काफी जरुरी है। आइए 23 दिसंबर का इतिहास जानें।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    रवीन्द्रनाथ टैगोर ने 23 दिसंबर, 1894 को पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया था। शांतिनिकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम को 23 दिसंबर, 1901 को औपचारिक रूप से खोला गया थी। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना 23 दिसंबर, 1914 को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची थी। विश्व-भारती विश्वविद्यालय का 23 दिसंबर, 1921 को उद्घाटन हुआ था। BBC रेडियो ने 23 दिसंबर, 1922 को दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया था।

    मेनका का सफल प्रक्षेपण हुआ

    मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट 'मेनका' का 23 दिसंबर, 1968 को सफल प्रक्षेपण हुआ। चांद पर से लाए गए पत्थरों को 23 दिसंबर, 1969 को राजधानी में आयोजित एक प्रदर्शनी में रखा गया। इस्रायल ने 23 दिसंबर, 2003 को गाजा पट्टी पर हमला किया।

    इनका होता है जन्मदिन

    भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक रामवृक्ष बेनीपुरी का जन्म 23 दिसंबर, 1899 को हुआ था। भारत के 5वें प्रधानमंत्री और किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर, 1902 को हुआ था। अमेरिकी अभिनेता, लेखक, संगीतकार, निर्देशक और निर्माता हैरी शीयर का जन्म 23 दिसंबर, 1943 को हुआ था। अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी, भूतपूर्व ऑस्ट्रेलियाई पुरुष एकल विजेता ब्रायन टीचर का जन्म 23 दिसंबर, 1954 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक स्वामी श्रद्धानन्द का निधन 23 दिसंबर, 1926 को हुआ था। भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक अर्जुन लाल सेठी का निधन 23 दिसंबर, 1941 को हुआ था। भारत के दसवें प्रधानमंत्री पामुलापति वेंकट नरसिंह राव का निधन 23 दिसंबर, 2004 को हुआ था। रूसी जनरल, आविष्कारक, सैन्य इंजीनियर, लेखक मिखाइल कलाश्निकोव का निधन 23 दिसंबर, 2013 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा

    शिक्षा

    प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग क्लासेस क्यों हैं जरुरी, यहां से जानें करियर
    आज का इतिहास: 22 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    बोर्ड परीक्षा 2020 से पहले इन टिप्स को अपनाकर बढ़ाएं अपनी याददाश्त बोर्ड परीक्षाएं
    दिल्ली में स्नातक वालों के लिए निकली भर्ती, जानें विवरण नौकरियां
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023