NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 01 दिसंबर को मनाया जाता है विश्व एड्स दिवस, जानें अन्य घटनाएं
    आज का इतिहास: 01 दिसंबर को मनाया जाता है विश्व एड्स दिवस, जानें अन्य घटनाएं
    करियर

    आज का इतिहास: 01 दिसंबर को मनाया जाता है विश्व एड्स दिवस, जानें अन्य घटनाएं

    लेखन मोना दीक्षित
    December 01, 2019 | 09:10 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: 01 दिसंबर को मनाया जाता है विश्व एड्स दिवस, जानें अन्य घटनाएं

    इतिहास के बारें में सभी छात्रों को पता होना चाहिए। UPSC या अन्य किसी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को इतिहास पढ़कर अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने पर ध्यान देना चाहिए। 01 दिसंबर के इतिहास में बहुत सी प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। आइए इस लेख से 01 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि आदि के बारें में जानते हैं।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    01 दिसंबर, 1974 को वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त से 92 लोंगो की मौत हो गई थी। 01 दिसंबर, 1976 को अंगोला में संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना था। 01 दिसंबर, 1976 को बांग्लादेश में जनरल जियाउर रहमान ने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया था। 01 दिसंबर, 1987 को अफ़ग़ानिस्तान के नए संविधान के अंतर्गत में डाक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे। 01 दिसंबर, 1988 को एड्स जागरूकता दिवस की शुरुआत हुई थी।

    बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया

    01 दिसंबर, 1959 को बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया था। 01 दिसंबर, 1963 को नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना था। 01 दिसंबर, 1965 को बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स की स्‍थापना हुई थी।

    इनका होता है जन्मदिन

    01 दिसंबर, 1878 को भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति जॉर्ज सिडनी अरुंडेल का जन्म हुआ था। 01 दिसंबर, 1885 को भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक काका कालेलकर का जन्म हुआ था। 01 दिसंबर, 1886 को भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म हुआ था। 01 दिसंबर, 1903 को भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक अनंता सिंह का जन्म हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    01 दिसंबर, 1973 को इज़राइल के पहले प्रधानमन्त्री डेव्हिड बेन-गुरियन का निधन हुआ था। 01 दिसंबर, 1974 को महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी का निधन हुआ था। 01 दिसंबर, 1985 को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक दादा धर्माधिकारी का निधन हुआ था। 01 दिसंबर, 1990 को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी विजयलक्ष्मी पण्डित का निधन हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा

    शिक्षा

    SSC CHSL Recruitment 2019: 12वीं पास वालों के लिए जल्द शुरू होगी बंपर भर्ती, जानें विवरण नौकरियां
    मणिपुर: केवल 12 साल का बच्चा देगा 10वीं बोर्ड की परीक्षा मणिपुर
    यहां निकली है 12वीं पास वालों के लिए पुलिस की बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन बिहार
    रेलवे भर्ती 2019: अप्रेंटिस के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन नौकरियां
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023