Page Loader
आज का इतिहास: 12 फरवरी का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 12 फरवरी का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Feb 12, 2019
09:15 am

क्या है खबर?

जहां एक तरफ इतिहास के बारे में जानना कई लोगों का शौक होता है, वहीं कई लोगों के लिए ये बहुत जरूरी भी होता है। चाहे देश का इतिहास हो या दुनिया का, इसके बारें में सबको पता होना चाहिए और खास तौर पर उन लोगों को जो सरकारी नैकरी और UPSC आदि की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए हम रोज एक ऐसा लेख लाते हैं, जो आपको उस दिन का इतिहास बताता है। आइए जानें आज का इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

जानें 12 फरवरी की कुछ प्रमुख घटनाएं

12 फरवरी, 1502 को वास्को डी गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए जहाज में लिस्बन से रवाना हुए थे। 12 फरवरी, 1689 को विलियम और मेरी, इंग्लैंड के राजा-रानी घोषित किए गए थे। आज ही के दिन 1922 में महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन को वापस लेने की घोषणा की गई थी और 12 फरवरी, 1928 को गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की थी। 12 फरवरी, 1999 को बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ था।

जानकारी

उत्तर कोरिया ने किया परीक्षण

इतिहास में 12 फरवरी, 1885 को जर्मन ईस्ट अफ्रीका कंपनी का गठन हुआ था। जर्मनी की सेना ने 12 फरवरी, 1938 में ऑस्ट्रिया में प्रवेश किया था। 12 फरवरी, 2013 को उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।

जन्मदिवस

12 फरवरी को हुआ इन लोगों का जन्म

अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी, 1809 को हुआ था। स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्म 12 फरवरी, 1824 को हुआ था। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना भी की थी। अपनी खलनायक की भूमिका के लिए मशहूर रहे बॉलीवुड अभिनेता प्राण का जन्म 12 फरवरी, 1920 को हुआ था। भारतीय राजनीतिज्ञ चौधरी अजीत सिंह का जन्म 12 फरवरी, 1939 में हुआ था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ का जन्म 12 फरवरी, 1949 को हुआ था।

पुण्यतिथि

12 फरवरी को होती है इनकी पुण्यतिथि

जर्मन फिलॉसफर इमानुएल कांट का निधन 12 फरवरी, 1804 को हुआ था। 12 फरवरी, 1794 को राणोजी सिंधिया के अवैध पुत्र और उत्तराधिकारी महादजी शिन्दे का निधन हुआ था। आज ही के दिन 1919 में भारतीय राजनीतिज्ञ नवाब सैयद मोहम्मद बहादुर का निधन हुआ था। 12 फरवरी, 1998 को हिंदी फिल्म के हास्य अभिनेता ओम प्रकाश का मुंबई में निधन हो गया था। भारतीय सिनेमेटोग्राफर और निर्देशक विपिन दास का निधन 12 फरवरी, 2011 को हुआ था।