NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / BSF भर्ती में महिला और पुरुष कांस्टेबल के पदों की संख्या में हुआ इजाफा, जानिए विवरण
    अगली खबर
    BSF भर्ती में महिला और पुरुष कांस्टेबल के पदों की संख्या में हुआ इजाफा, जानिए विवरण
    BSF कांस्टेबल भर्ती में पदों की संख्या में हुआ इजाफा (तस्वीरः BSF पोर्टल)

    BSF भर्ती में महिला और पुरुष कांस्टेबल के पदों की संख्या में हुआ इजाफा, जानिए विवरण

    लेखन राशि
    Jul 21, 2023
    04:07 pm

    क्या है खबर?

    सीमा सुरक्षा बल (BSF) में निकली कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती में कांस्टेबल पदों की संख्या में इजाफा किया गया है।

    अब कुल 2,158 पदों पर भर्ती होगी, जबकि पहले पदों की संख्या 1,348 थी।

    पुरुष कांस्टेबल के पद 1,284 से बढ़ाकर 2,041 और महिला कांस्टेबल के पद 64 से बढ़ाकर 140 कर दिए गए हैं।

    पदों की संख्या में बढ़ने से अब ज्यादा युवाओं का चयन हो सकेगा। ऐसे में युवाओं में खुशी का माहौल है।

    भर्ती

    पदों का विवरण

    भर्ती अभियान के जरिए पुरुष कांस्टेबल के 713 पदों पर कुक, 424 पदों पर वाटर कैरियर, 411 पदों पर स्वीपर, 268 पदों पर वॉशरमैन और 128 पदों पर नाई की भर्ती होगी।

    इसके अलावा 58 पदों पर कॉबलर, 30 पदों पर टेलर और 9 पदों पर वेटर की नियुक्ति होगी।

    महिला कांस्टेबल के 41 पदों पर कुक, 23 पदों पर वाटर कैरियर, 27 पदों पर स्वीपर, 3 पदों पर कॉबलर और 2 पदों पर टेलर की भर्ती होगी।

    लिखित

    इस आधार पर हो रहा चयन

    इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जा रहा है।

    लिखित परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हुई है। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

    इसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक आवंटित होगा।

    परीक्षा के पाठ्यक्रम में सामान्य जागरूकता, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, अर्थव्यवस्था, भारतीय राजनीति, महत्वपूर्ण स्थान और व्यक्ति, इतिहास, करेंट अफेयर्स, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, विश्लेषणात्मक योग्यता आदि विषय शामिल हैं।

    वेतन

    कितना मिलेगा वेतन?

    शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

    चयनित उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, बिहार, असम, गोवा, झारखंड, मणिपुर जैसे राज्यों में नियुक्ति मिलेगी।

    ट्रैड्समैन पद पर उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के अनुसार 21,700 से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।

    आवेदन

    27 मार्च तक चली थी आवेदन प्रक्रिया

    कांस्टेबल ट्रैड्समैन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 27 फरवरी से 27 मार्च तक का समय मिला था।

    पहले जारी अधिसूचना के मुताबिक पहले चरण में लिखित परीक्षा होनी थी, लेकिन बाद में भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया गया और लिखित परीक्षा को चयन का दूसरा चरण बनाया गया।

    पहले चरण में युवाओंं का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा के आधार पर किया गया है।

    अब चयनित युवा लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सीमा सुरक्षा बल
    सेना में भर्ती
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, देरी से शुरू होगा मैच IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार

    सीमा सुरक्षा बल

    सीमा पर तनाव खत्म करने के लिए राजी हुए असम और नागालैंड, समझौते पर किए हस्ताक्षर नागालैंड
    असम-मेघालय सीमा पर आमने-सामने हुई दोनों राज्यों की पुलिस, फिर से बढ़ा तनाव भारत की खबरें
    पंजाब, बंगाल और असम में अब 50 किलोमीटर तक गिरफ्तारी और तलाशी कर सकेंगे BSF अधिकारी पश्चिम बंगाल
    BSF का क्षेत्राधिकार बढ़ाए जाने पर पंजाब में विवाद, मुख्यमंत्री ने बताया संघवाद पर हमला गृह मंत्रालय

    सेना में भर्ती

    NCC स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत भारतीय सेना में बनें अधिकारी, ऐसे करें आवेदन भारतीय सेना
    NDA परीक्षा का परिणाम जारी, जानें किसने किया टॉप UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    भारतीय सेना में भर्ती के बिना ही महीनों तक नौकरी करता रहा उत्तर प्रदेश का युवक भारतीय सेना
    सेना के तीनों सशस्त्र बलों में 1.35 लाख कर्मियों की कमी, संसद में सरकार ने बताया संसद शीतकालीन सत्र

    रोजगार समाचार

    हरियाणा में 13,536 पदों पर निकली भर्ती, आज से करें आवेदन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
    एकलव्य आवासीय विद्यालयों में होगी 38,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)
    बिहार में 1.70 लाख शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए इस तारीख से करें आवेदन बिहार
    NHPC ने 388 पदों पर निकाली भर्ती, आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया सरकारी नौकरी

    सरकारी नौकरी

    NLC इंडिया में 500 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन रोजगार समाचार
    उत्तर प्रदेश में एक्स-रे टेक्नीशियन पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन उत्तर प्रदेश
    बिहार में कॉन्स्टबेल के 21,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन पुलिस भर्ती
    झारखंडः 2,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, 20 जून से करें आवेदन झारखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025