NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / बार-बार भूल जाते हैं इतिहास की घटनाएं और तारीखें? ये टिप्स आएंगे काम
    अगली खबर
    बार-बार भूल जाते हैं इतिहास की घटनाएं और तारीखें? ये टिप्स आएंगे काम
    इतिहास की घटनाओं को कैसे याद करें? (तस्वीरः फ्रीपिक)

    बार-बार भूल जाते हैं इतिहास की घटनाएं और तारीखें? ये टिप्स आएंगे काम

    लेखन राशि
    Oct 29, 2023
    07:31 pm

    क्या है खबर?

    सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा में इतिहास से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।

    इतिहास घटनाओं, लोगों और तारीखों की जानकारी का खजाना है।

    इसमें महत्वपूर्ण राजनीतिक क्रांतियों से लेकर अभूतपूर्व वैज्ञानिक खोजों तक अनगिनत जानकारियां जुड़ी होती हैं।

    इस विषय में सबसे महत्वपूर्ण तारीखे हैं, जिन्हें याद रखना काफी मुश्किल होता है।

    आइए इतिहास की तारीखों को याद रखने के लिए कुछ उपयोगी टिप्स जानते हैं।

    #1

    एक टाइमलाइन बनाएं

    ऐतिहासिक तारीखों को याद रखने का सबसे प्रभावी तरीखा है एक समय रेखा (टाइमलाइन) बनाना है।

    इसका मतलब ये है कि आप घटनाओं को शुरू से बाद के क्रम में जमाते हैं। इससे विभिन्न अवधियों के बीच संंबंध समझने में मदद मिलती है।

    परीक्षा तैयारी के लिए एक भौतिक या डिजिटल टाइमलाइन बनाएं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं से शुरुआत करें।

    बड़ी घटनाओं से जुड़ी तारीखों को छोटे-छोटे हिस्सों में विभाजित करें और उन्हें याद करने का प्रयास करें।

    #2

    विजुअलाइजेशन तकनीक का इस्तेमाल करें

    इतिहास की घटनाओं को याद करने के लिए विजुअलाइजेशन तकनीक का इस्तेमाल करें।

    इस तकनीक में विभिन्न चित्रों, फ्लोचार्ट और मानचित्रों की मदद से ऐतिहासिक घटनाओं को याद किया जाता है।

    इस तकनीक का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए अपने दिमाग में घटनाओं से जुड़ी मानसिक छवि बनाएं।

    अब कल्पना करें कि आप उस ऐतिहासिक क्षण के दौरान वहां मौजूद हैं। उन छवियों की कल्पना करें जो घटना से संबंध रखती हैं।

    #3

    कहानी के रूप में याद करें

    ऐतिहासिक घटनाओं के इर्द-गिर्द कहानियां गढ़ना उन्हें यादगार बनाने का प्रभावी तरीका है।

    ऐसे में अकबर, बाबर, राजपूत और मराठा सरदार जैसे प्रमुख व्यक्तित्व और घटनाओं को जोड़कर एक कहानी बनाएं।

    इतिहास की किताबों में दी गई कहानियां सबसे मददगार साबित होंगी।

    किसी भी घटना से जुड़े लोगों और तारीखों को तुरंत याद करने की बजाय उसके पीछे की कहानियां समझें।

    अगर आप शुरुआत में ही अपने आप पर तारीखें याद करने का दबाव डालेंगे तो चीजें याद नहीं होंगी।

    #4

    बार-बार रिवीजन करें

    ऐतिहासिक तारीखों को याद रखने के लिए बार-बार रिवीजन करना भी जरूरी है।

    ऐसे में रिवीजन के लिए एक विशिष्ट समय निर्धारित करें। दैनिक, साप्ताहिक और मासिक आधार पर रिवीजन योजना बनाएं।

    आपने जो सीखा है, उसकी समीक्षा करने से आपकी याददाश्त मजबूत होगी और तारीखें लंबे समय तक याद रहेंगी।

    रिवीजन के दौरान महत्वपूर्ण जानकारियों को लिखकर देखें और फ्लैशकार्ड बना लें।

    इस फ्लैशकार्ड को अपनी टेबल के सामने चिपका लें, इससे हर दिन रिवीजन करना आसान होगा।

    #5

    घटनाओं को विभाजित करें

    सबसे पहले इतिहास की घटनाओं को श्रेणियों के आधार पर विभाजित कर लें।

    उदाहरण के लिए अगर आप प्रौद्योगिकी के इतिहास के बारे में पढ़ रहे हैं तो टेलीफोन, कंप्यूटर, इंटरनेट के अविष्कार जैसी घटनाओं को एक ही विषय के अंतर्गत वर्गीकृत करें।

    गुलामी और आजादी से जुड़ी घटनाओं को भी अलग-अलग राजाओं के शासनकाल के अनुसार बांट लें।

    इससे आप बिना भ्रमित हुए इतिहास की घटनाओं को व्यापक रूप से समझ सकेंगे।

    जानकारी

    दोस्तों को समझाएं

    इतिहास याद करने के लिए ग्रुप स्टडी करें, ऐतिहासिक घटनाएं को दोस्तों को समझाएं। इतिहास से संबंधित कार्यशालाओं और चर्चा समूहों में भाग लें। इतिहास पर अपना ज्ञान साझा करना और विभिन्न दृष्टिकोणों पर बहस करना आपकी याददाश्त को बढ़ा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स चढ़ा 123 अंक ऊपर  शेयर बाजार समाचार
    सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद बोला- अगर बहन दोषी है तो उसे फांसी मिलनी चाहिए मेघालय
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने से पहले IPL खिताब जीतने वाले कप्तान IPL रिकॉर्ड्स
    सोनम रघुवंशी ने मेघालय SIT के सामने जुर्म कबूला, सबूतों के सामने टिक नहीं सकीं मेघालय

    परीक्षा तैयारी

    JEE मेन की तैयारी के लिए ऐसे बनाएं बेहतर रणनीति, इन चीजों पर दें विशेष ध्यान NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)
    गांधी जयंती: महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े ये तथ्य परीक्षा की तैयारी में आएंगे काम महात्मा गांधी
    UPSC परीक्षा के लिए सबसे स्कोरिंग वैकल्पिक विषय कौन-सा है? ऐसे करें चुनाव UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    बिना थके लंबे समय तक पढ़ने के लिए अपनाएं ये टिप्स करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025