NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC के लिए इतिहास के नोट्स कैसे बनाएं? 
    अगली खबर
    UPSC के लिए इतिहास के नोट्स कैसे बनाएं? 
    UPSC के लिए इतिहास के नोट्स कैसे बनाएं? (तस्वीरः फ्रीपिक)

    UPSC के लिए इतिहास के नोट्स कैसे बनाएं? 

    लेखन राशि
    Jan 01, 2024
    08:58 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का पाठ्यक्रम बेहद बड़ा है।

    परीक्षा की तैयारी के दौरान उम्मीदवारों को हर विषय के अलग नोट्स तैयार करने की सलाह दी जाती है ताकि वे सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को अच्छी तरह याद रख सकें।

    UPSC प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिहाज से इतिहास बेहद महत्वपूर्ण विषय है।

    आइए जानते हैं कि उम्मीदवारों को इतिहास के नोट्स बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    #1

    प्रत्येक भाग के लिए अलग कॉपी रखें

    इतिहास के पाठ्यक्रम को प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन इतिहास और आधुनिक इतिहास जैसे 3 प्रमुख भागों में बांटा गया है।

    इन तीनों ही अनुभागों में अलग-अलग जानकारियां शामिल होती हैं। ऐसे में उम्मीदवार तीनों के लिए अलग-अलग कॉपियां बनाएं।

    ये बेहतर समझ विकसित करने के साथ-साथ अवधारणाओं को याद करने में मदद करता है।

    आप परीक्षा की आवश्यकता के अनुसार किसी एक भाग पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं, इससे समय की बचत होगी।

    #2

    क्रम में जानकारियां लिखें

    इतिहास में कई युद्ध और आंदोलनों का वर्णन मिलता है। इन्हें याद करने के लिए प्रत्येक जानकारी को क्रम (क्रोनोलॉजी) में लिखें।

    उदाहरण के लिए, अगर आप प्लासी और बक्सर के युद्ध के नोट्स बना रहे हैं तो प्लासी का युद्ध पहले लिखें। इसके बाद बक्सर के युद्ध से संबंधित जानकारी लिखें।

    इसी तरह ब्रिटिश शासन द्वारा लाए गए कानून और स्वतंत्रता को लेकर हुए भारतीय आंदोलनों को भी क्रम में लिखने का प्रयास करें।

    #3

    कारणों को शामिल करें

    इतिहास में हुई किसी भी घटना के पीछे सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक कारण होते हैं। ऐसे में उम्मीदवार किसी भी घटना के नोट्स बनाते समय कारणों को संक्षिप्त रूप से जरूर लिखें।

    इससे आपको जानकारियां रटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप उस दौर में चल रही परिस्थितियों से जुड़कर घटनाएं याद कर सकेंगे।

    जैसे 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के नोट्स बनाते समय इसके लिए जिम्मेदार सभी कारणों को भी संक्षिप्त रूप में वर्णित करें।

    #4

    तारीख और स्थान को रेखांकित करें

    इतिहास में किसी भी घटना का स्थान और तारीख सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। अधिकांश सवाल इनसे ही पूछे जाते हैं।

    ऐसे में उम्मीदवार अपने नोट्स में स्थान और तारीख संबंधी जानकारियों को रेखांकित करें। आप रंगीन पेन से इन्हें हाईलाइट कर सकते हैं, ताकि पेज खोलते ही आपकी नजर महत्वपूर्ण जानकारियों पर जाए।

    उदाहरण के लिए, आप लाल रंग का इस्तेमाल महत्वपूर्ण नाम के लिए और हरा रंग का इस्तेमाल स्थान के लिए कर सकते हैं।

    #5

    तालिकाएं और मानचित्र बनाएं

    इतिहास के तथ्यों को याद रखने के लिए तालिकाएं बनाना जरूरी है। उम्मीदवार सभी महत्वपूर्ण राजाओं और उनके द्वारा किए गए कामों की एक तालिकाएं बनाएं।

    उदाहरण के लिए, आप सबसे पहले स्वर्ण मुद्राएं किसने चलाईं, मनसबदारी प्रथा किसने शुरू की जैसे तथ्यों को लेकर तालिका बना सकते हैं।

    इसके अलावा मानचित्र भी बनाएं। इनकी मदद से अंग्रेजों के कारखानों के स्थान, राजपूत राज्य, मराठा राज्य, अवध, हैदराबाद जैसी रियासतों के विस्तार के बारे में जानकारियां याद कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान को जमानत दी, कहा- सस्ती लोकप्रियता क्यों? अशोका यूनिवर्सिटी
    टच स्क्रीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कैसे बनाएं डिजिटल आर्ट?  काम की बात
    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC की तैयारी के लिए कोचिंग चुनें या स्वाध्याय? जानें क्या रहेगा बेहतर परीक्षा तैयारी
    UPSC की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग चुनें या ऑफलाइन, क्या रहेगा बेहतर? परीक्षा तैयारी
    UPSC पाठ्यक्रम व्यापक रूप से कवर करने के लिए ये हैं सर्वश्रेष्ठ किताबें परीक्षा तैयारी
    पहले प्रयास में पास करना चाहते हैं UPSC परीक्षा? इन आदतों को अपनाने से मिलेगी सफलता परीक्षा तैयारी

    परीक्षा तैयारी

    NEET UG में सफलता के लिए भौतिकी के इन टॉपिकों पर दें विशेष ध्यान NEET
    CAT में केवल 5 दिन बाकी, अंतिम समय में ऐसे करें तैयारी कॉमन एडमिशन टेस्ट
    पढ़ाई के लिए 2 3 5 7 अध्ययन पद्धति कैसे है मददगार? यहां समझिए शिक्षा
    कम समय में पाठ्यक्रम को कैसे पूरा करें? ये टिप्स आएंगी काम करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025