Page Loader
इस स्ट्रीम से करें इंजीनियरिंग, आसानी से मिलनी सरकारी नौकरी

इस स्ट्रीम से करें इंजीनियरिंग, आसानी से मिलनी सरकारी नौकरी

Apr 10, 2020
06:00 am

क्या है खबर?

आज के समय में सभी एक अच्छी नौकरी की तलाश में रहते हैं। वहीं ज्यादातर लोगों का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है। सरकारी नौकरी में नौकरी की सुरक्षा के साथ-साथ आपको कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। अगर आप इंजीनियरिंग करना चाहते हैं और सरकारी नौकरी भी करना चाहते हैं तो ऐसी ट्रेड से इंजीनियरिंग करें, जिसमें आसानी से सरकारी नौकरी मिल पाए। आज इस लेख में ऐसी ही इंजीनियरिंग ट्रेड के बारे में बताया गया है।

पेट्रोलियम इंजीनियरिंग

पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में करें इंजीनियरिंग

12वीं गणित से करने वाले उम्मीदवारों के बीच इंजीनियरिंग काफी लोकप्रिय करियर विकल्प हैं। वहीं ज्यादातर उम्मीदवार कंप्यूटर साइंस आदि ट्रेड से इंजीनियरिंग करते हैं। इन के अलावा भी आप कई स्ट्रीम में अच्छी सरकारी नौकरी और प्राइवेट नैकरी प्राप्त कर सकते हैं। हम बात कर रहें पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की। पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग की वह शाखा है, जिसमें हाइड्रोकार्बन जैसे कच्चे तेल या प्राकृतिक गैस के उत्पादन के बारे में बताया जाता है।

डिग्री

प्राप्त कर सकते हैं ये डिग्री

फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित और बायोलॉजी से 12वीं करने वाले पेट्रोलियम इंजीनियरिंग कर सकते हैं। ग्रेजुएशन करने के लिए आप पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में BTech या BE कर सकते हैं। इसके लिए आप विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं जैसे JEE आदि में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप इसमें आगे पोस्ट ग्रेजुएशन यानी MTech कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप इसमें डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं।

स्कोप

क्या है स्कोप?

पेट्रोलियम इंजीनियरिंग का स्कोप समय के साथ-साथ बढ़ता जा रहा है। इसमें काफी अच्छे ऑफर मिलते हैं। इस समय भारत में 16 लाख से अधिक लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस क्षेत्र से जुड़े हैं। इसके साथ-साथ ही भारत की पेट्रोलियम इंडस्ट्री के अलावा पेट्रोलियम इंजीनियर काफी संख्या में विदेशों में भी काम कर रहे हैं। एक सफल पेट्रोलियम इंजीनियर बनने के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, जियोलॉजी और इकोनोमिक्स पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए।

पद

इन पदों पर करेंगे नौकरी, इन कॉलेजों से करें पढ़ाई

पेट्रोलियम इंजीनियरिंग करके आप टेक्निकल सपोर्ट इंजीनियर, जियो साइंस प्रेशर एक्सपर्ट, सीनियर पेट्रो फीजिसिस्ट और प्रोसेस इंजीनियर आदि पदों पर भर्ती होंगे। आपको इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन आईबीपी कॉरपोरेशन लिमिटेड, ऑयल गैस इंडिया, ONGC, ऑयल इंडिया लिमिटेड, गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया, इंडिया एलपीजी, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और रिलायंस पेट्रोलियम लिमिटेड आदि में काम करने का मौका मिलेगा। टॉप कॉलेज में BR अंबेडकर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, इंडियन स्कूल्स ऑफ माइन्स, महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम स्टडीज एंड केमिकल इंजीनियरिंग शामिल हैं।