Page Loader
12वीं के बाद ऐसे बनें स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर, प्राप्त करें ये डिग्री

12वीं के बाद ऐसे बनें स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर, प्राप्त करें ये डिग्री

Oct 20, 2019
01:38 pm

क्या है खबर?

आज के समय में सभी छात्र एक ऐसे कोर्स का चुनाव करना चाहते हैं, जिसमें वे एक अच्छा भविष्य बना सकें। साइंस से 12वीं करने के बाद छात्रों के बीच इंजीनियरिंग और डॉक्टर करना सबसे लोकप्रिय विकल्प है। आगे आने वाले समय में डॉक्टरों की मांग अधिक हो जाएगी। आज के इस लेख में हम आपको 12वीं स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर कैसे बनें, इसके बारे में बताएंगे। आइए जानें।

डर्माटोलॉजी?

क्या है डर्माटोलॉजी?

अगर आप एक स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर बनना चाहते हैं, तो आपको डर्माटोलॉजी की पढ़ाई करनी होगी। जी हां डर्माटोलॉजी में आपको स्किन, बाल और नाखून आदि के बारे में पढ़या जाएगा। इसे पढ़ने के बाद आप एक स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर यानी डर्मेटोलॉजिस्ट बन सकते हैं। डर्माटोलॉजी (त्वचाविज्ञान) त्वचा, बाल और नाखून रोगों से निपटने के लिए मेडिसन की एक ब्रांच है। इसमें मेडिकल और सर्जिकल दोनों शामिल हैं। डर्माटोलॉजी में स्पेशलिस्ट फिजिशियन को डर्मेटोलॉजिस्ट कहते हैं।

डिग्री

प्राप्त करें ये डिग्री

एक डर्मेटोलॉजिस्ट बनने के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से 12वीं करके बाद आपको सबसे पहले MBBS की डिग्री प्राप्त करनी होगी। उसके बाद डर्माटोलॉजी में मास्टर डिग्री प्रोग्राम डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MS) करें। इसके साथ ही आप डर्माटोलॉजी में डिप्लोमा, डर्माटोलॉजी में बैचलर ऑफ साइंस आदि भी कर सकते हैं। साथ ही आप इसमें स्पेशलाइजेशन भी कर सकते हैं। आप AIIMS, NEET जैसे प्रवेश परीक्षाओं में भाग लेकर MBBS पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं।

स्कोप

क्या है स्कोप?

डर्मेटोलॉजिस्ट के लिए बहुत सारे रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। दुनिया भर में त्वचा की बढ़ती समस्याओं के कारण आगे आने वाले समय में डर्मेटोलॉजिस्ट की मांग बढ़ेगी। डर्मेटोलॉजिस्ट के लिए एक प्रतिष्ठित अस्पताल के डर्माटोलॉजी विभाग में काम कर सकता है। डर्मेटोलॉजिस्ट सरकार और प्राइवेट दोंनो अस्पतालों में नौकरी कर सकते हैं। इसके साथ ही वे शिक्षण का विकल्प भी चुन सकते हैं और विदेशों में नौकरी कर सकते हैं।

टॉप कॉलेज

ये हैं टॉप कॉलेज

किसी भी क्षेत्र में एक अच्छा करियर बनाने के लिए आप में महत्वपूर्ण स्किल का होना जरुरी है और एक अच्छे कॉलेज में प्रवेश लेना चाहिए। डर्मेटोलॉजिस्ट बनने के लिए आप कुछ प्रमुख कॉलेजों में AIIMS नई दिल्ली, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) वेल्लोर, सशस्त्र संसाधन चिकित्सा कॉलेज (AFMC) पूणे, कस्तूरबा चिकित्सा कॉलेज (KMC) मुंबई और जवाहर लाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च शामिल हैं।