NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / 12वीं के बाद कैसे बने रेडियोलॉजिस्ट? यहां से लें पूरी जानकारी
    अगली खबर
    12वीं के बाद कैसे बने रेडियोलॉजिस्ट? यहां से लें पूरी जानकारी

    12वीं के बाद कैसे बने रेडियोलॉजिस्ट? यहां से लें पूरी जानकारी

    लेखन मोना दीक्षित
    Oct 29, 2019
    09:29 am

    क्या है खबर?

    आज के समय में सभी छात्र एक ऐसे कोर्स का चुनाव करना चाहते हैं, जिसमें वे एक अच्छा भविष्य बना सकें।

    साइंस से 12वीं करने के बाद छात्रों के बीच इंजीनियरिंग और डॉक्टर करना सबसे लोकप्रिय विकल्प है। लेकिन सभी छात्र MBBS नहीं कर पाते हैं। इनके अलावा भी कई ऐसे करियर विकल्प हैं, जिसमें आप अच्छा करियर बना सकते हैं।

    आज के इस लेख में हम आपको 12वीं के बाद रेडियोलॉजिस्ट कैसे बने, ये बताएंगे।

    रेडियोलॉजिस्ट

    कौन होते हैं रेडियोलॉजिस्ट?

    रेडियोलॉजी दिलचस्प चिकित्सा पाठ्यक्रमों में से एक है। एक रेडियोग्राफर मरीज की सही बीमारी का पता लगाने के लिए एक्स-रे की मदद से मरीजों की रेडियोग्राफी तैयार करता है।

    एक्स-रे के अलावा रेडियोग्राफर CT स्कैन, अल्ट्रासाउंड और MRI भी करता है।

    रेडियोग्राफी को बीमारियों का पता लगाने के उद्देश्य से मानव शरीर के आंतरिक और छिपे हुए हिस्सों की फोटो लेने के विज्ञान के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

    डिग्री

    प्राप्त करें ये डिग्री

    साइंस से 12वीं करने के बाद एक रेडियोलॉजिस्ट बनने के लिए आप रेडियोलॉजी में बैचलर ऑफ साइंस (B.Sc), रेडियोलॉजी में मास्टर ऑफ साइंस (M.Sc) भी कर सकते हैं।

    इतना ही नहीं इसके साथ-साथ आप रेडियोलॉजी में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट भी कर सकते हैं।

    इसके लिए आप विभिन्न प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही आप आगे चलकर Phd भी कर सकते हैं।

    स्कोप

    क्या है इसका स्कोप?

    रेडियोग्राफी के क्षेत्र में करियर और नौकरी के अवसर बहुत अधिक हैं। हाल ही में रेडियोग्राफरों की मांग काफी अधिक हो गई है।

    टेक्नोलॉजी में विकास के कारण रेडियोलॉजी में करियर के अवसर अधिक हो गए हैं। रेडियोग्राफी करके आप रेडियोलॉजी तकनीशियन, रेडियोलॉजी सहायक, रेडियोलॉजी टेक्नोलॉजिस्ट/रेडियोग्राफर, रेडियोलॉजी नर्स, अल्ट्रासाउंड तकनीशियन/डायग्नोस्टिक मेडिकल सोनोग्राफर, MRI तकनीशियन, CT स्कैन टेक्नोलॉजिस्ट आदि पद पर काम कर सकते हैं।

    जानकारी

    इन कॉलेजों में ले सकते हैं प्रवेश

    किसी भी क्षेत्र में अच्छा करियर बनाने के लिए अच्छे कॉलेज में प्रवेश लेना जरुरी है। अच्छे कॉलेंजों में AIIMS दिल्ली, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) वेल्लोर, कस्तूरबा चिकित्सा कॉलेज (KMC) मुंबई, मद्रास मेडिकल कॉलेज (MMC) चेन्नई, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) लखनऊ शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    इंस्टाग्राम रील्स में कैसे एडजेस्ट करें ऑडियो लेबल? जानिए आसान तरीका  इंस्टाग्राम
    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025

    शिक्षा

    Bihar Police Recruitment 2019: कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण बिहार
    CAT 2019: अच्छा स्कोर करने के लिए परीक्षा के दौरान अपनाएं ये टिप्स परीक्षा तैयारी
    इस बैंक में निकली विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन नौकरियां
    आज का इतिहास: 22 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025