NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / IIT खड़गपुर ने GATE 2022 परीक्षा कार्यक्रम किया घोषित, देखें पूरा शेड्यूल
    अगली खबर
    IIT खड़गपुर ने GATE 2022 परीक्षा कार्यक्रम किया घोषित, देखें पूरा शेड्यूल
    5 से 13 फरवरी तक आयोजित होंगी GATE 2022 परीक्षा

    IIT खड़गपुर ने GATE 2022 परीक्षा कार्यक्रम किया घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

    लेखन तौसीफ
    Dec 21, 2021
    09:34 pm

    क्या है खबर?

    इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।

    GATE 2022 की परीक्षाएं 5 से 13 फरवरी, 2022 तक आयोजित होंगी।

    यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर GATE 2022 परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं।

    जानकारी

    कब जारी होगा GATE एडमिट कार्ड 2022?

    IIT खड़गपुर ने बताया है कि GATE 2022 एडमिट कार्ड 3 जनवरी, 2022 को जारी किया जाएगा। IIT खड़गपुर GATE 2022 की वेबसाइट पर लिंक एक्टिव करेगा और अभ्यर्थी अपनी परीक्षा के दिन तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

    शेड्यूल

    GATE 2022 की कौनसी परीक्षा किस दिन होगी?

    5 फरवरी, 2022- CS और BM (9:00-12:00 बजे तक); EE और MA (2:30-5:30 बजे तक)

    6 फरवरी 2022- EC, ES, ST, NM, MT और MN (9:00-12:00 बजे तक); CY, CH, PI, XH, IN, AG, CG और TF (2:30-5:30 बजे तक)

    12 फरवरी 2022- CE-1, BT, PH & EY (9:00-12:00 बजे तक); CE-2, XE & XL (2:30-5:30 बजे तक)

    13 फरवरी 2022- ME-1, PE & AR (9:00-12:00 बजे तक); ME-2, GE & AE (2:30-5:30 बजे तक)

    तिथियां

    GATE 2022 परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

    आवेदन शुरू होने की तिथि: 2 सितंबर, 2021

    आवेदन बंद होने की तिथि: 30 सितंबर, 2021

    आवेदन के लिए पंजीकरण देरी शुल्क के साथ बंद होने की तिथि: 7 अक्टूबर ,2021

    आवेदन पत्र में सुधार की तिथि: 18 नवंबर, 2021

    पेपर, श्रेणी, शहर को अतिरिक्त शुल्क के साथ बदलने की तिथि: 15 नवंबर, 2021

    प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: 3 जनवरी, 2022

    गेट परीक्षा की तिथि: 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022

    नतीजों की घोषणा: 17 मार्च, 2022

    विषय

    GATE 2022 परीक्षा में जोड़े गए दो नए विषय

    बता दें कि GATE 2022 परीक्षा कंप्यूटर पर ली जाएगी।

    इस बार GATE 2022 परीक्षा में दो नए विषय, जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग और नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग जोड़े गए हैं।

    MTech (मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी) के अलावा GATE स्कोर के आधार पर कई बेहतरीन सरकारी नौकरियां भी मिलती हैं।

    इनमें केंद्र सरकार के विभन्न मंत्रालयों में सीनियर फील्ड ऑफिसर, सीनियर रिसर्च ऑफिसर आदि पदों पर सीधी भर्ती GATE स्कोर के आधार पर दी जाती है।

    तैयारी

    मॉक टेस्ट देकर करें GATE परीक्षा की तैयारी

    GATE परीक्षा 2022 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार www.gate.iitkgp.ac.in पर लॉगिन करके पिछले वर्षों के पेपर से प्रैक्टिस कर सकते हैं।

    मॉक टेस्ट देने के लिए वेबसाइट के होम पर लिंक 'Click here to take a Mock Test for any GATE Paper of last year' पर जाकर क्लिक करें।

    अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल एंटर करके सबमिट करें।

    इसके बाद मॉक टेस्ट के लिए प्रश्न सामने स्किन पर आ जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान)
    GATE परीक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान)

    मित्रों ने किया याद, रक्षा मंत्री होने के बावजूद लाइन में लगकर खाना लेते थे पर्रिकर गोवा
    IIT इंदौर की अनूठी पहल, संस्कृत में कराई जा रही प्राचीन भारतीय विज्ञान की पढ़ाई इंदौर
    परीक्षा देने से वंचित रहे छात्रों के लिए दोबारा नहीं होगा JEE एडवांस्ड, याचिका खारिज दिल्ली
    IIT मद्रास में कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रकोप, पूरे परिसर में लॉकडाउन लागू भारत की खबरें

    GATE परीक्षा

    GATE 2019: जारी हुआ परीक्षा शेड्यूल, 2 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल शिक्षा
    GATE 2019: जारी हुए एडमिट कार्ड, यहां से जानें कैसे करें डाउनलोड शिक्षा
    GATE 2019: परीक्षा केंद्र के पते में हुआ बदलाव, डाउनलोड करें नए एडमिट कार्ड शिक्षा
    GATE CS में अच्छी रैंक प्राप्त करने के लिए ऐसे करें तैयारी, मिलेगी सफलता शिक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025