Loading...
दिल्ली विश्वविद्यालय के इस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
किरोड़ीमल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर 6 मई से पहल पूरी कर लें आवेदन प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय के इस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

लेखन तौसीफ
Apr 18, 2022
01:08 pm

क्या है खबर?

दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 110 पदों पर भर्ती निकली है। नोटिफिकेशन के अनुसार, किरोड़ीमल कॉलेज में हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर समेत कई विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल, 2022 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती

किस विषय के लिए कितने असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकली है?

बंगाली - 2 पद

बॉटनी - 7 पद

केमिस्ट्री - 14 पद

कॉमर्स - 9 पद

कंप्यूटर साइंस - 1 पद

इकोनॉमिक्स - 5 पद

इंग्लिश - 3 पद

ज्योग्राफी - 4 पद

हिंदी - 7 पद

हिस्ट्री - 4 पद

मैथ्स - 11 पद

फिलॉसफी - 1 पद

फिजिक्स - 17 पद

पॉलिटिकल साइंस - 7 पद

संस्कृत - 4 पद

सांख्यिकीय - 5 पद

उर्दू - 2 पद

जूलॉजी - 7 पद

योग्यता

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर और इसके साथ ही नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) पास होना जरूरी है।

इसके अलावा ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने क्वाक्वेरेली साइमंड्स(QS) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग, टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) रैंकिंग या एकेडेमिक रैंकिंग ऑफ वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज (ARWU) में आने वाले टॉप 500 विश्वविद्यालयों से PhD की है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

आवेदन शुल्क कितना जमा करना होगा?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

ADVERTISEMENT

आवेदन

आवेदन कैसे करें?

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट www.colrec.du.ac.in पर जाएं।

इसके बाद होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

अपना रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।

इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।

इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

भर्ती

दयाल सिंह कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 79 पदों पर निकली भर्ती

बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले दयाल सिंह कॉलेज ने भी असिस्टेंट प्रोफेसर के 79 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल है।

इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में colrec.du.ac.in पर जमा कर सकते हैं।

इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

ADVERTISEMENT