Page Loader
CUET UG: विज्ञान विषय के लिए कौन-सी किताबें पढ़ें, कैसे करें तैयारी?
CUET की तैयारी की टिप्स (तस्वीरः फ्रीपिक)

CUET UG: विज्ञान विषय के लिए कौन-सी किताबें पढ़ें, कैसे करें तैयारी?

लेखन राशि
Feb 28, 2024
03:46 pm

क्या है खबर?

स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए हर साल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) का आयोजन होता है। इस साल परीक्षा 15 से 31 मई के बीच आयोजित होगी। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार (27 फरवरी) से शुरू हो चुकी है। इस परीक्षा में अलग-अलग डोमेन विषयों के विकल्प उपलब्ध हैं। अगर आप विज्ञान विषय से परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो तैयारी के लिए यहां बताई गई टिप्स अपना सकते हैं।

पाठ्यक्रम

पाठ्यक्रम का आंकलन करें

उम्मीदवार रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित के पाठ्यक्रम का गहराई से आंकलन करें। समझें कि किस अनुभाग से परीक्षा में कितने अंक के सवाल पूछे जाएंगे। किन अनुभागों को ज्यादा गहराई से कवर करने की जरूरत है। पाठ्यक्रम का विश्लेषण करने के बाद उम्मीदवार तैयारी के लिए अच्छी अध्ययन योजना बनाएं। प्रत्येक विषय के लिए अध्ययन सत्र निर्धारित करें। लंबे अध्ययन सत्रों के बीच ब्रेक रखें, इससे प्रभावी रूप से पढ़ाई कर सकेंगे।

अध्ययन सामग्री

इन किताबों का इस्तेमाल करें

विज्ञान की तैयारी के लिए कक्षा 11 और 12 की भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की NCERT बेहद महत्वपूर्ण हैं। उम्मीदवार कक्षा 11 और 12 की भौतिकी (भाग 1 और 2), रसायन विज्ञान (भाग 1 और 2), गणित (भाग 1 और 2) और जीवविज्ञान नामक किताब पढ़ें। NCERT किताबें पाठ्यक्रम को व्यापक रूप से कवर करती है। ऐसे में उम्मीदवार इन पुस्तकों में बताई गई अवधारणाओं को पूरी तरह समझनें और अभ्यास करना सुनिश्चित करें।

अभ्यास

गति और सटीकता में सुधार करें

CUET में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए गति और सटीकता में सुधार करें। सटीकता मजबूत सैद्धांतिक समझ से आती है, जबकि गति सवालों के नियमित अभ्यास से आती है। ऐसे में पहले सैद्धांतिक भाग पढ़ें और फिर समस्याओं को हल करें। ये अवधारणाओं को बेहतर तरीके से समझने का अच्छा तरीका है। अगर आप किसी समस्या को हल नहीं कर पा रहे हैं तो उससे संबंधित सिद्धांतों और अवधारणाओं का बार-बार रिवीजन करें।

नोट्स

नोट्स बनाएं, समसामयिक घटनाओं से अपडेट रहें

उम्मीदवार प्रत्येक टॉपिक को पढ़ने के बाद इसके संक्षिप्त और व्यापक नोट्स जरूर बनाएं। इसमें महत्वपूर्ण बिंदु, शॉर्टकट, सूत्र और प्रतिक्रियाओं को जोड़ें। इससे रिवीजन करने में मदद मिलेगी। विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम विकास और प्रगति से खुद को अपडेट रखें। उम्मीदवार हाल की खोजों, नवाचारों और वैज्ञानिक घटनाओं के बारे में जागरूक रहने के लिए समाचार पत्र पढ़ें। इसके अलावा बेहतर समय प्रबंधन के लिए टाइमर लगाकर मॉक टेस्ट को हल करें।

जानकारी

स्पष्टीकरण मांगने में संकोच न करें

अगर आपके सामने कोई सवाल या अवधारणा आती है जो आपको चुनौतीपूर्ण लगती है, तो अपने शिक्षकों या पूर्व अनुभवी छात्रों से स्पष्टीकरण जरूरी मांगे। विषयों की स्पष्ट समझ हासिल करने के लिए प्रश्न पूछने में बिल्कुल संकोच न करें।