LOADING...
CBSE ने पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर साइबर हमले की दर्ज कराई शिकायत, हुआ था हैकिंग का प्रयास
CBSE ने पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर साइबर हमले की दर्ज कराई शिकायत

CBSE ने पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर साइबर हमले की दर्ज कराई शिकायत, हुआ था हैकिंग का प्रयास

लेखन गजेंद्र
Jun 05, 2026
07:36 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर साइबर हमले के बाद दिल्ली पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। बोर्ड ने एक बयान जारी कर बताया कि यह शिकायत दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन्स (IFSO) यूनिट में की गई है। बोर्ड ने साइबर सुरक्षा टीमों की निगरानी की वजह से सभी हमलों को सफलतापूर्वक रोकने और डेटा में कोई सेंध न लगने की बात कही है।

हमला

देश के अंदर और बाहर से हुआ सुनियोजित साइबर हमला- बोर्ड

बोर्ड ने कहा कि पोर्टल 2 जून, 2026 को लॉन्च किया गया, ताकि 12वीं के छात्र उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन कर सकें, लेकिन पिछले 3 दिनों में इस पर बार-बार सुनियोजित साइबर हमले किए गए। बोर्ड ने बताया कि इन हमलों में देश के अंदर और बाहर के कई IP एड्रेस से बड़ी मात्रा में हानिकारक ट्रैफिक भेजा गया था। बोर्ड ने बताया कि हमलावरों का मकसद प्लेटफॉर्म को अस्थिर करना, असली उपयोगकर्ता को रोकना लग रहा था।

जांच

साइबर हमले रोकने में ली मदद

CBSE ने बताया कि हमलों की प्रकृति, संख्या और सुनियोजित तरीके को देखते हुए विस्तृत जांच और उचित कानूनी कार्रवाई के लिए IFSO से संपर्क किया गया है। बोर्ड ने कहा कि CBSE के सिस्टम और डेटाबेस सुरक्षित हैं। डेटा में कोई सेंध या अनधिकृत एक्सेस का पता नहीं चला है। हमले रोकने में IIT कानपुर, IIT मद्रास, डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन, इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C), CERT-In और केंद्र सरकार की अन्य एजेंसियों की मदद ली गई है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

CBSE का बयान

Advertisement