LOADING...
CBSE के पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर साइबर हमला, 2 मिनट में 15 लाख हैकिंग प्रयास
CBSE के पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर साइबर हमला

CBSE के पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर साइबर हमला, 2 मिनट में 15 लाख हैकिंग प्रयास

लेखन गजेंद्र
Jun 02, 2026
06:06 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से मंगलवार को खोला गया सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल साइबर हमले का शिकार हो गया। एक समय पोर्टल पर मात्र 2 मिनट में लगभग 15 लाख हिट्स आए, जिसका मकसद छात्रों को प्लेटफॉर्म तक पहुँचने से रोकना था। बोर्ड ने फाइलों तक अनधिकृत पहुंच प्राप्त करने के एक लाख से अधिक प्रयासों का भी पता लगाया है। दोपहर 3 बजे तक, पोर्टल पर एक साथ 8,000 से अधिक उपयोगकर्ता कार्यरत थे।ज

जांच

शरारती तत्वों ने साइबर हमलों की बौछार की- CBSE

CBSE ने एक्स पर लिखा कि पुनर्मूल्यांकन पोर्टल अभी 8,000 से ज़्यादा एक साथ इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ताओं को सपोर्ट कर रहा है और मंगलवार दोपहर 3 बजे तक, 16,000 से ज़्यादा छात्रों ने सफलतापूर्वक अपनी सबमिशन प्रक्रिया पूरी कर ली है। बोर्ड ने बताया कि आज हज़ारों छात्रों ने CBSE पुनर्मूल्यांकन पोर्टल का इस्तेमाल किया, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने साइबर हमलों की बौछार करके सेवाओं को बाधित करने की कोशिश की।

जांच

डिनायल ऑफ सर्विस पर 15 लाख हमले का प्रयास

बोर्ड ने बताया कि सबसे हालिया हमला 'डिनायल ऑफ़ सर्विस' का प्रयास था, जिसके कारण पोर्टल पर सिर्फ 2 मिनट के अंदर 15 लाख हिट्स आए और 1 लाख से ज्यादा फाइलों को बिना अनुमति के एक्सेस करने की कोशिश की गई। बोर्ड ने बताया कि चुनौतियों के बाद भी पोर्टल चल रहा है और छात्रों के फ़ीडबैक के आधार पर प्लेटफ़ॉर्म को और बेहतर बनाया है। इसमें सेशन की समयसीमा बढ़ाई गई है, ताकि यह प्रक्रिया और सुविधाजनक हो।

Advertisement

पोर्टल

काफी देर से लॉन्च हुआ है पोर्टल

छात्रों को 19 से 25 मई के बीच अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन प्रतियां प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की अनुमति थी, लेकिन 26 मई के बाद पोर्टल नहीं खुला। पहले पोर्टल 29 मई को उन उम्मीदवारों के लिए खुलना था, जिन्हें मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन प्रतियां मिल चुकी थीं। हालांकि, CBSE ने पारदर्शी-त्रुटिरहित प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए इसे 1 जून तक स्थगित कर दिया। फिर इसे 1 जून को खोलने की बात कही थी।

Advertisement

सुविधा

6 जून तक खुला रहेगा पोर्टल

उत्तर-पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया 6 जून तक खुली रहेगी। सभी आवेदन और शुल्क भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। जो उम्मीदवार पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन प्रक्रिया के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर इसका सीधा लिंक पा सकते हैं। उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए प्रति उत्तर पुस्तिका 500 और पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा ।

Advertisement