चीन की दिग्गज AI कंपनी झिपु अब IPO से जुटाएगी पैसा
बिज़नेस
चीन दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी झिपु AI ने हाल ही में शंघाई के स्टार मार्केट में अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की घोषणा की है। इसके लिए कंपनी अपने 2 से 8 फीसदी करीब 91 लाख से 3.88 करोड़ शेयर ऑफर करेगी। कंपनी इस कदम के जरिए चीन के टेक स्टॉक्स बाजार में आ रहे उछाल का फायदा उठाना चाहती है।
बदलेगा कंपनी का नाम
IPO लाने के साथ ही झिपु AI अपना नाम बदलकर Z.AI करने की तैयारी है। कंपनी ने बताया है कि यह बदलाव उसके कामकाज को और बेहतर बनाने के मकसद से किया जा रहा है।
यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब चीन में टेक IPOs का बाजार काफी गरम है। इस साल टेक स्टॉक्स में 22 फीसदी की बढ़त देखी गई है और कंपनियों ने अब तक 6.7 अरब डॉलर (620 अरब रुपये) जुटाए हैं। यह पिछले साल के मुकाबले एक बड़ी उछाल है।