जेरोधा, ग्रो, एंजल वन से मिलेगी अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजारों में निवेश करने की सुविधा
ब्रोकरेज फर्म जेरोधा, ग्रो, एंजल वन और अपस्टॉक्स को गिफ्ट सिटी के जरिये अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय शेयरों में निवेश करने की अनुमति मिल गई है। इससे भारतीय निवेशकों को बड़ा फायदा होगा।
अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) की मंजूरी और पिछली साल शुरू किए गए गैप फ्रेमवर्क की वजह से अब दुनियाभर में ट्रेडिंग करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और सस्ता हो जाएगा। इसमें कोई निकासी शुल्क भी नहीं लगेगा।
पहले करने होंगे तकनीकी सुधार
इन प्लेटफॉर्म का काम अगले 2 से 3 महीने में शुरू होने की उम्मीद है, जब ये अपने तकनीकी सुधार पूरे कर लेंगे। जेरोधा और अपस्टॉक्स ब्रोकर-डीलर्स के तौर पर काम करेंगे, जबकि ग्रो और एंजल वन ग्लोबल एक्सेस प्रोवाइडर्स के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
ट्रेडिंग को और भी आसान बनाने के लिए जेरोधा और अपस्टॉक्स ने विदेशी निपटान फर्मों- व्यूट्रेड इंटरनेशनल, इंटरैक्टिव ब्रोकर्स और अल्पाका सिक्योरिटीज के साथ साझेदारी की है।
पिछली कुछ समय से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शेयरों की बढ़ती चर्चा और नैस्डैक के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए यह कदम भारतीय निवेशकों के लिए वैश्विक बाजार में और भी ज्यादा नए अवसर खोलने वाला है।