LOADING...
क्या है AI से जुड़ी चिंता, जिससे टेक कंपनियों के शेयरों में आ रही भारी गिरावट?
बहुत से विशेषज्ञों का मानना है कि इससे टेक सेक्टर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा

क्या है AI से जुड़ी चिंता, जिससे टेक कंपनियों के शेयरों में आ रही भारी गिरावट?

Feb 23, 2026
08:55 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के कारण टेक सेक्टर में बड़े स्तर पर बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है। बहुत से विशेषज्ञों का मानना है कि इससे टेक सेक्टर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, लेकिन कई लोगों का यह भी मानना है कि इससे बड़े स्तर पर नौकरियां जा सकती हैं और अन्य नकारात्मक असर दिख सकते हैं। इन्हीं आशंकाओं के कारण भारतीय शेयर बाजार में टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

#1

कमाई पर असर और निवेश का बढ़ता दबाव

निवेशकों को डर है कि AI के बढ़ते उपयोग से पारंपरिक IT सेवाओं की मांग धीरे-धीरे कम हो सकती है। अगर कंपनियां नए AI मॉडल को समय पर अपनाने और उसे व्यावसायिक रूप से सफल बनाने में पीछे रह गईं, तो उनकी आय पर सीधा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही, AI तकनीक में भारी निवेश, रिसर्च खर्च और इंफ्रास्ट्रक्चर लागत बढ़ रही है, जिसका फायदा तुरंत नजर नहीं आ रहा।

#2

वैल्यूएशन ज्यादा, ग्रोथ कम रहने की आशंका

विश्लेषकों का कहना है कि कई बड़ी IT कंपनियों के शेयर पहले से ही ऊंचे मूल्यांकन पर कारोबार कर रहे हैं, जिससे जोखिम और बढ़ जाता है। अगर आने वाले तिमाहियों में कमाई की रफ्तार धीमी रही या ऑर्डर बुक मजबूत नहीं हुई, तो इन शेयरों में और गिरावट आ सकती है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भी चेतावनी दी है कि सेक्टर का वैल्यूएशन मौजूदा स्तर से काफी नीचे आ सकता है।

Advertisement

#3

नियम, डाटा सुरक्षा और वैश्विक अनिश्चितता

AI से जुड़ी डाटा सुरक्षा, प्राइवेसी और सख्त सरकारी नियमों की आशंका भी बाजार में चिंता बढ़ा रही है। कई देशों में AI के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए नए कानून और गाइडलाइन तैयार की जा रही हैं, जिससे कंपनियों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी और कानूनी दबाव बढ़ सकता है। इसके अलावा, वैश्विक आर्थिक सुस्ती, विदेशी क्लाइंट की कमजोर मांग और डॉलर में उतार-चढ़ाव ने भी टेक सेक्टर को लगातार दबाव में रखा है।

Advertisement