LOADING...
AI के चिंता से IT शेयरों पर बढ़ा दबाव, इंफोसिस, TCS और विप्रो के शेयर लुढ़के
AI के चिंता से IT शेयरों पर बढ़ा दबाव

AI के चिंता से IT शेयरों पर बढ़ा दबाव, इंफोसिस, TCS और विप्रो के शेयर लुढ़के

Feb 23, 2026
02:31 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण भविष्य में तकनीकी क्षेत्र पर पड़ने वाले संभावित असर के कारण भारतीय शेयर बाजार में आज (23 फरवरी) IT सेक्टर के शेयर दबाव में दिखे हैं। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज द्वारा सेक्टर को डाउनग्रेड करने के बाद निवेशकों में बेचैनी और अनिश्चितता बढ़ गई। निफ्टी IT इंडेक्स में तेज गिरावट दर्ज की गई और कई बड़े IT शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे, जिससे पूरे बाजार का रुख कमजोर और सतर्क बना हुआ है।

बिकवाली

बड़े IT शेयरों में लगातार बिकवाली

IT पैक में एमफैसिस सबसे ज्यादा गिरने वाला शेयर रहा, जो करीब 2.5 प्रतिशत नीचे आ गया और निवेशकों को झटका दिया। इसके अलावा, इंफोसिस और विप्रो में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जिससे सेक्टर में कमजोरी और साफ दिखी। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), HCL टेक और LTI माइंडट्री जैसे बड़े शेयरों में भी 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। कुल मिलाकर निफ्टी IT इंडेक्स में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।

रिपोर्ट

जेफरीज की रिपोर्ट से बढ़ी चिंता

जेफरीज ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि AI से होने वाला असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और आने वाले समय में सेक्टर पर दबाव बना रह सकता है। ब्रोकरेज ने कई बड़ी कंपनियों की रेटिंग घटाई और उनके टारगेट प्राइस में भारी कटौती की है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि मौजूदा स्तर से शेयरों में और गिरावट की संभावना बनी हुई है, क्योंकि कमाई के अनुमान भी घटा दिए गए हैं।

Advertisement

संकेत

आगे का रास्ता और निवेशकों के लिए संकेत

रिपोर्ट के अनुसार, लार्ज-कैप IT कंपनियों की कमाई में अगले कुछ वर्षों में सीमित बढ़ोतरी की ही उम्मीद जताई गई है। वहीं कुछ मिड-साइज कंपनियों में बेहतर ग्रोथ और तेज विस्तार की संभावना बताई गई है। हालांकि, पूरे सेक्टर का शॉर्ट-टर्म आउटलुक जोखिम भरा माना जा रहा है। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने और सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी गई है, क्योंकि नीचे जाने का जोखिम अधिक बताया गया है।

Advertisement