Page Loader
वर्धमान ग्रुप के CEO एसपी ओसवाल से हुई 7 करोड़ रुपये की ठगी, 2 लोग गिरफ्तार 
वर्धमान ग्रुप के CEO एसपी ओसवाल से हुई ठगी

वर्धमान ग्रुप के CEO एसपी ओसवाल से हुई 7 करोड़ रुपये की ठगी, 2 लोग गिरफ्तार 

Sep 30, 2024
02:00 pm

क्या है खबर?

वर्धमान ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एसपी ओसवाल से हाल ही में साइबर जालसाजों 7 करोड़ रुपये की ठगी की थी। इस मामले की जांच करते हुए पंजाब पुलिस ने रविवार (29 सितंबर) को अंतरराज्यीय साइबर जालसाजों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसी गिरोह ने प्रसिद्ध उद्योगपति ओसवाल से 7 करोड़ रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

मामला

मामले पर पुलिस ने क्या कहा? 

लुधियाना के पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि साइबर ठगी के मामले में 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 5.25 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस गिरोह के बाकी 7 अन्य सदस्यों की पहचान भी हो चुकी है और उन्हें पकड़ने की कोशिश जारी है। ये सभी 9 सदस्य असम और पश्चिम बंगाल के निवासी हैं।

ठगी

जालसाजों ने ऐसे की थी ओसवाल से ठगी

जालसाजों ने ओसवाल के बैंक अकाउंट्स से 7 करोड़ रुपये निकालकर धोखा दिया। एक आरोपी ने खुद को CBI अधिकारी बताकर फर्जी गिरफ्तारी वारंट दिखाया और डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी दी। पुलिस की साइबर सेल ने शिकायत पर 48 घंटे में मामले को सुलझा लिया और आरोपियों अतनु चौधरी और आनंद कुमार चौधरी की पहचान की है। इससे पहले भी एक उद्योगपति से 1.01 करोड़ रुपये की ठगी की घटना सामने आई थी।