उत्कल स्पेशालिटी इंडस्ट्रीज का शेयर IPO कीमत पर हुआ लिस्ट
कागज के उत्पाद और पैकेजिंग सामग्री बनाने वाली उत्कल स्पेशालिटी इंडस्ट्रीज इंडिया का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) बॉम्बे स्टाॅक एक्सचेंज (NSE) लघु एवं मध्यम उद्योग (SME) प्लेटफॉर्म पर 66 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है।
यह कीमत IPO की इश्यू प्राइस के समान ही है। ऐसे में, जो निवेशक लिस्टिंग के दिन ही तुरंत मुनाफा कमाने की उम्मीद कर रहे थे, उन्हें इस बार ऐसा कोई फायदा नहीं मिला।
IPO से 35 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य
कुल 35 करोड़ रुपये का यह IPO 10 से 12 जून के दौरान 1.6 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें खुदरा निवेशकों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई और उनके हिस्से का IPO 2.1 गुना सब्सक्राइब हुआ।
इससे जुटाए फंड का इस्तेमाल कंपनी ओडिशा में अपने प्लांट के लिए नई मशीनें खरीदने, कर्ज चुकाने और कामकाज चलाने के लिए जरूरी पूंजी की जरूरतों को पूरा करने में करेगी।
इसका मतलब है कि कंपनी अभी पैसा भुनाने के बजाय इस पूंजी का इस्तेमाल अपने भविष्य के विकास में करने की सोच रही है।