NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिप्टोकरेंसी
    शेयर बाजार समाचार
    अर्थव्यवस्था समाचार
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / आर्थिक मंदी: अमेरिकी मीडिया में भी छंटनी का दौर जारी, हजारों नौकरियां गईं
    बिज़नेस

    आर्थिक मंदी: अमेरिकी मीडिया में भी छंटनी का दौर जारी, हजारों नौकरियां गईं

    आर्थिक मंदी: अमेरिकी मीडिया में भी छंटनी का दौर जारी, हजारों नौकरियां गईं
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 22, 2023, 10:19 am 1 मिनट में पढ़ें
    आर्थिक मंदी: अमेरिकी मीडिया में भी छंटनी का दौर जारी, हजारों नौकरियां गईं
    आर्थिक मंदी: अमेरिकी मीडिया में भी छंटनी का दौर जारी

    आर्थिक मंदी की मजबूत होती आशंकाओं के बीच टेक कंपनियों के बाद अब मीडिया कंपनियों में भी छंटनी शुरू हो गई है। अमेरिका में CNN से लेकर वॉशिंगटन पोस्ट और वॉक्स मीडिया तक कई संस्थानों ने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। द वर्ज और वॉक्स वेबसाइट्स की स्वामित्व वाली कंपनी वॉक्स मीडिया ने अपने सात प्रतिशत कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है। न्यूयॉर्क पत्रिका ने भी इसी तरह का कदम उठाया है।

    वॉक्स मीडिया ने कर्मचारियों को दिए 15 मिनट

    शुक्रवार को अपने कर्मचारियों को भेजे मेल में वॉक्स मीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिम बैंकॉफ ने कहा कि व्यापार और इंडस्ट्री पर असर डाल रहे चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल के कारण सभी विभागों से लगभग 7 प्रतिशत कर्मियों को निकालने का मुश्किल फैसला लिया गया है। इन कर्मचारियों को कंपनी छोड़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया था। इस कंपनी में 1,900 लोग काम करते हैं और 130 लोग इस फैसले से प्रभावित हुए हैं।

    गर्भवती कर्मचारी को भी निकाला

    वॉक्स मीडिया की फूड वेबसाइट ईटर में नौ साल से काम कर रहीं और पुरस्कार विजेता पत्रकार मेघल मैक्कैरन भी छंटनी की चपेट में आई हैं। मैक्कैरन 37 सप्ताह की गर्भवती हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं और मेरा पार्टनर पैरेंट बनने के लिए बहुत उत्साहित हैं। अभी हम जिस अनिश्चितता से जूझ रही हूं, उसे समझ नहीं पा रही हूं।' हालांकि, कंपनी ने कहा है कि प्रभावित कर्मियों को उचित सैवरेंस पैकेज दिया जाएगा।

    सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर कर चुकी है CNN

    हालिया महीनों में अमेरिका में CNN, NBC, MSNBC और बजफीड समेत दूसरे कई संस्थानों ने कर्मचारियों को पिंक स्लिप थमाई है। CNN ने अपने 4,000 में से सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।

    विशेषज्ञों का क्या कहना है?

    कनेक्टिकट की क्यूनिपिएक यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ कम्यूनिकेशन के डीन क्रिश रॉश ने बताया कि मीडिया में हो रही कर्मचारियों की छंटनी टेक कंपनियों जितनी अप्रत्याशित नहीं है। अनिश्चित आर्थिक माहौल के बीच विज्ञापनों से मिलने वाला राजस्व कम हुआ है और यह इसी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि कई कंपनियों को लगा था कि आने वाले समय में उनके पाठक और दर्शक बढ़ेंगे, लेकिन अर्थव्यवस्था की हालत के चलते ऐसा हुआ नहीं है।

    'दबाव में है पत्रकारिता'

    राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका ने समाचार एजेंसी AFP को कहा कि पिछले काफी समय से पत्रकारिता दबाव में हैं और कई कंपनियों को लगा कि यह अपनी लागत घटाने का सही मौका है। इससे पत्रकार और पत्रकारिता, दोनों का नुकसान हुआ है। इस यूनियन में NBC और MSNBC के पत्रकार भी शामिल हैं। इन दोनों कंपनियों ने अपने लगभग 75 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।

    वॉशिंगटन पोस्ट ने भी छंटनी की घोषणा

    वॉशिंगटन पोस्ट ने पिछले महीने ऐलान किया था कि कई कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। इस कंपनी में 2,500 कर्मचारी काम करते हैं और इसे फैसले से 200 से अधिक कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं। कंपनी की दो पुलित्जर पुरस्कार जीतने वाली वॉशिंगटन पोस्ट पत्रिका भी पिछले महीने बंद हो गई थी। कंपनी ने इसके पीछे समाचार पत्र के 'ग्लोबल और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन' का हवाला दिया था। इसके अलावा वाइस मीडिया को भी बेचने की तैयारी चल रही है।

    इस साल जा चुकी है लगभग 56,000 नौकरियां

    वैश्विक स्तर पर छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट लेऑफ्स के अनुसार, इस साल अभी तक 166 कंपनियां लगभग 56,000 लोगों को नौकरी से निकाल चुकी है। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ने की आशंका है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    आर्थिक मंदी
    छंटनी
    अर्थव्यवस्था समाचार

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कर सकते हैं टेस्ट डेब्यू- रिपोर्ट  सूर्यकुमार यादव
    बाटला हाउस एनकाउंटर: दोषी आतंकी शहजाद अहमद की हुई मौत, पिछले काफी समय से था बीमार दिल्ली
    असम के मुख्यमंत्री सरमा बोले- मां बनने की सही आयु 22 से 30 वर्ष के बीच असम
    ईशान की असफलता से मजबूत होता जितेश का दावा, जानिए टी-20 क्रिकेट में दोनों के आंकड़े ईशान किशन

    अमेरिका

    'पठान': दुनियाभर में बज रहा फिल्म का डंका, तीन दिन में कमाई 300 करोड़ के पार पठान फिल्म
    अडाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर, शेयरों में भारी गिरावट अडाणी समूह
    अमेरिकी सैनिकों ने IS के अधिकारी समेत 10 आतंकियों को उत्तरी सोमालिया में मार गिराया अमेरिकी सेना
    अमेरिका: अश्वेत युवक को पीट-पीट कर मारने पर 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस नस्लीय हमला

    आर्थिक मंदी

    ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज, इन देशों पर पड़ा ज्यादा असर स्मार्टफोन
    गूगल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जाहिर किया अपना दर्द, मां की मौत के बाद गई नौकरी गूगल
    SAP करेगी 3,000 कर्मचारियों की छंटनी, क्लाउड बिजनेस पर देगी ध्यान  छंटनी
    IBM ने 3,900 लोगों को नौकरी से निकाला, वार्षिक कैश टारगेट पाने में विफलता रहा कारण IBM

    छंटनी

    ट्विटर के को-फाउंडर ने कहा- कंपनी चलाने के लिए एलन मस्क सही आदमी नहीं ट्विटर
    बजफीड करेगा OpenAI के AI टूल्स का इस्तेमाल, CEO बोले- यही है डिजिटल मीडिया का भविष्य डिजिटल मीडिया
    चैट-GPT बनाने वाली कंपनी ओपन-Al में माइक्रोसॉफ्ट करेगी अरबों का निवेश माइक्रोसॉफ्ट
    फोर्ड भी करेगी 3,200 कर्मचारियों की छंटनी, इस विभाग पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव फोर्ड मोटर्स

    अर्थव्यवस्था समाचार

    चीन की आबादी में क्यों आ रही कमी और क्या होगा इसका असर? चीन समाचार
    भारत 2047 तक बन जाएगा 26 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था- EY रिपोर्ट आर्थिक सर्वेक्षण
    2023 में एक-तिहाई वैश्विक अर्थव्यवस्था में आएगी मंदी- IMF प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
    2023 में दुनिया को करना पड़ सकता है आर्थिक मंदी का सामना- रिपोर्ट आर्थिक मंदी

    बिज़नेस की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Business Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023