बॉन्ड की खरीद दोगुनी करने के ऐलान से बिटकॉइन में आई जबरदस्त उछाल
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने लॉन्ग-टर्म बॉन्ड वापस खरीद को दोगुना करने का ऐलान किया है। इसके बाद शनिवार को बिटकॉइन की कीमत में 25 फीसदी की जोरदार उछाल आई और यह 78,000 डॉलर (करीब 74 लाख रुपये) के पार पहुंच गया। इस कदम से सरकारी बॉन्ड में निवेश का आकर्षण कम हो गया।
इसका सीधा असर यह हुआ कि जिन निवेशकों ने क्रिप्टोकरेंसी के गिरते दामों पर दांव लगाया था, उनके दांव उल्टे पड गए और इसी वजह से कीमतें और ऊपर चढ गईं।
ETF में हुआ करीब 6,100 करोड़ रुपये का निवेश
बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) में 65 करोड़ डॉलर (करीब 6,100 करोड़ रुपये) का ताजा निवेश भी इस तेजी को और बढ़ावा देने वाला रहा।
हालांकि, कई विश्लेषकों का मानना है कि यह उछाल शायद ज्यादा दिनों तक बरकरार न रहे, खासकर अगर, अमेरिकी ट्रेजरी के बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज (यील्ड) फिर से बढ़ने लगता है।
MEXC रिसर्च के मुख्य विश्लेषक शॉन यंग ने इस बारे में कहा, "मेरे हिसाब से बिटकॉइन का 70,000 डॉलर (करीब 66 लाख रुपये) तक पहुंचना फिलहाल जल्दबाजी है।"