ऑस्ट्रेलिया के रिजर्व बैंक ने ब्याज दरें 4.35 फीसदी पर रोकी
ऑस्ट्रेलिया के रिजर्व बैंक (RBA) ने अपनी ब्याज दर (कैश रेट) को 4.35 फीसदी पर ही स्थिर रखा है। इस साल की शुरुआत में लगातार 3 बार रेट बढ़ाने के बाद बैंक ने थोड़ा रुकने का फैसला किया है।
आर्थिक गतिविधियों में सुस्ती और बेरोजगारी बढ़ने के बीच RBA एक संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है। बैंक चाहता है कि अर्थव्यवस्था को सहारा मिले, लेकिन उन लोगों के लिए और मुश्किल न हो, जो पहले से ही बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं।
आर्थिक विकास 0.3 फीसदी रहा
पिछले 3 महीनों में आर्थिक विकास सिर्फ 0.3 फीसदी रहा, वहीं बेरोजगारी 4 साल के सबसे ऊंचे स्तर 4.5 फीसदी पर पहुंच गई।
आम लोगों के लिए रोजमर्रा का जीवन और महंगा होता जा रहा है। एक औसत घर के लोन की EMI इस साल 353 डॉलर (करीब 33,500 रुपये) बढ़ गई है, जो अब करीब 4,467 डॉलर (करीब 4.24 लाख रुपये) महीने हो गई है। महंगाई भी लगातार बढ़ रही है। ईंधन की बढ़ती कीमतों की वजह से खर्च और ऊपर जा रहे हैं। कुछ जानकारों का मानना है कि अभी भी एक और बार ब्याज दर बढ़ाई जा सकता है।