8वें वेतन आयोग की 7-10 अगस्त के बीच दिल्ली में होगी बैठक
8वां केंद्रीय वेतन आयोग (8 CPC) 7 और 10 अगस्त को दिल्ली में चर्चा करेगा। मुख्य रूप से केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए वेतन, पेंशन और भत्तों पर बात होगी।
इन बैठकों में उन्हीं मान्यता प्राप्त एसोसिएशनों, फेडरेशनों और यूनियनों को बुलाया गया है, जो दिल्ली में स्थित या पंजीकृत हैं।
ये वो संगठन हैं, जिन्होंने अपने सुझाव तो भेज दिए हैं, लेकिन अभी तक आयोग के साथ सीधे बातचीत नहीं की है।
31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
अगर, कोई समूह इन चर्चाओं में शामिल होना चाहता है तो उन्हें 31 जुलाई तक अपने मेमो ID के साथ बैठक के लिए अनुरोध करना होगा।
प्रतिभागियों की पुष्टि होने के बाद आयोग विवरण भेज देगा। विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को भी 31 जुलाई तक कर्मचारी डाटा ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
इस बार सिर्फ डिजिटल सबमिशन ही मान्य होंगे। आयोग की ये बैठकें देशव्यापी समीक्षा का एक हिस्सा हैं। दरअसल, इन चर्चाओं से पहले कोलकाता में भी बैठकें हो चुकी हैं। दिल्ली में इन चर्चाओं के बाद ही आयोग अपनी अंतिम सिफारिशें तैयार करेगा।