8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने 15 जून तक बढ़ाई सुझाव लेने की अंतिम तारीख
बिज़नेस
8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने सुझावों और मांगों को जमा करने की अंतिम तारीख 15 जून तक बढ़ा दी है। इससे सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और बाकी लोगों को अपनी बात रखने के लिए थोड़ा और वक्त मिल गया है। यह आखिरी विस्तार है, इसलिए अगर, आप चाहते हैं कि आपकी बात सुनी जाए तो यह मौका न चूकें।
कहां दे सकते हैं अपने सुझाव?
सभी सुझाव केवल आधिकारिक वेबसाइट 8cpc.gov.in पर ही जमा किए जा सकते हैं। ईमेल या कागजी फॉर्म के जरिए भेजे गए किसी भी सुझाव पर विचार नहीं किया जाएगा।
आयोग का गठन नवंबर, 2025 में हुआ था। इसका काम केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और पेंशन की समीक्षा करना है। आयोग से उम्मीद है कि वह 18 महीनों के भीतर अपनी सिफारिशें देगा। जरूरत पड़ने पर आयोग बीच-बीच में अंतरिम रिपोर्ट भी जारी कर सकता है।