AI सर्वर के लिए सुपर माइक्रो कंप्यूटर जुटाएगी करीब 650 अरब रुपये
सुपर माइक्रो कंप्यूटर (SMC) अपने एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्वर की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए जरूरी पार्ट्स खरीदने के लिए इक्विटी और इक्विटी-लिंक्ड फाइनेंसिंग ट्रांजैक्शन के जरिए 7 अरब डॉलर (करीब 650 अरब रुपये) जुटाएगी।
इसमें से वह AI सर्वर बनाने पर 39 अरब डॉलर (करीब 3,700 अरब रुपये) का खर्चा करेगी।
दरअसल, जैसे-जैसे टेक कंपनियां AI टूल्स और चैटबॉट्स के लिए अपने डाटा सेंटर्स को तैयार करने में जुटी हैं, सुपर माइक्रो कंप्यूटर को इस होड़ में आगे रहने के लिए बड़ी पूंजी की जरूरत है।
3 हिस्सों में जुटाएगी पैसा
कंपनी ने पैसे जुटाने की, जो योजना बनाई है, वह 3 हिस्सों- 3.75 अरब डॉलर (करीब 350 अरब रुपये) के डिपॉजिटरी शेयर्स, 1.25 अरब डॉलर (करीब 110 अरब रुपये) के कॉमन स्टॉक और 2 अरब डॉलर (करीब 190 अरब रुपये) तक का एट-द-मार्केट ऑफरिंग में बंटा है।
इन पैसों का कुछ हिस्सा कंपनी अपने कर्ज चुकाने या दूसरे खर्चों में भी इस्तेमाल कर सकती है। हालांकि, निवेशकों की प्रतिक्रिया कुछ खास नहीं रही। खबर आने के बाद इसके शेयरों में 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
अल्फाबेट भी AI डाटा सेंटर की होड़ में शामिल
सुपर माइक्रो कंप्यूटर इस मामले में अकेला नहीं है। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने भी हाल ही में अरबों डॉलर जुटाने का कदम उठाया है। यह सब AI ऐप्स की अगली लहर के लिए बड़े और तेज डाटा सेंटर्स बनाने की दौड़ का हिस्सा है।