Page Loader
बजट 2024 में आंध्र प्रदेश और बिहार के लिए वित्त मंत्री ने किया ये बड़े ऐलान
बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए विशेष घोषणाएं की गई हैं

बजट 2024 में आंध्र प्रदेश और बिहार के लिए वित्त मंत्री ने किया ये बड़े ऐलान

लेखन आबिद खान
Jul 23, 2024
11:40 am

क्या है खबर?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने आंध्र प्रदेश और बिहार के लिए विशेष घोषणाएं की हैं। बजट में बिहार में राजमार्गों के लिए 26,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। आंध्र प्रदेश के लिए भी करीब 15,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। बता दें कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू रायडू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में रहते हुए अपने-अपने राज्यों के लिए विशेष मांगे कर रहे थे।

बिहार 

बिहार को क्या मिला?

बजट में बिहार के लिए नए एयरपोर्ट, चिकित्सा सुविधाओं और खेल बुनियादी ढांचे की घोषणा की गई है। 26,000 करोड़ रुपये की लागत से पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे और बोधगया-राजगीर-वैशाली-दरभंगा एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे। बक्सर में गंगा नदी पर 2 लेन का अतिरिक्त पुल बनाया जाएगा। पीर पायंती में 2,400 मेगावाट बिजली संयंत्र सहित 21,400 करोड़ रुपये की बिजली परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इसके अलावा बिहार को वित्तीय सहायताएं भी मिलेंगी।

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के लिए हुई ये घोषणाएं

निर्मला सीतारमण ने बजट में आंध्र प्रदेश को अतिरिक्त आर्थिक मदद का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए प्रयास किए हैं। राज्य की पूंजी की आवश्यकता को पहचानते हुए, हम बहुपक्षीय एजेंसियों के माध्यम से विशेष वित्तीय सहायता की सुविधा प्रदान करेंगे। चालू वित्त वर्ष में, भविष्य के वर्षों में अतिरिक्त राशि के साथ 15,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की जाएगी।"