एलन मस्क की स्पेस-X के शेयर की कीमत का हुआ खुलासा
अरबपति एलन मस्क की स्पेस-X इतिहास के सबसे बड़े आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने एक शेयर की कीमत 135 डॉलर (करीब 12,500 रुपये) तय की है और इसका लक्ष्य 1,750 अरब डॉलर (करीब 1.6 लाख अरब रुपये) का भारी मूल्यांकन हासिल करना है। इसका आधिकारिक रोडशो गुरुवार (3 जून) को शुरू होगा और बाजार में पहले से ही खूब हलचल है।
रिटेल निवेशकों को मिलेंगे 30 फीसदी शेयर
एलन मस्क IPO के बाद अपने शेयर 366 दिनों तक लॉक रखेंगे। इससे पता चलेगा कि वह लंबे समय तक कंपनी के साथ बने रहना चाहते हैं। स्पेस-X आम निवेशकों के लिए भी मौका दे रही है। उसके कुल 30 फीसदी शेयर छोटे निवेशकों को मिल सकते हैं, जो सामान्य से कहीं ज्यादा है।
इस IPO से जुटाए गए पैसे से कंपनी अपने स्टारलिंक सैटेलाइट नेटवर्क को और मजबूत करेगी। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंप्यूटिंग संसाधनों को बढ़ाने पर भी खर्च करेगी।
यह IPO OpenAI जैसे बड़े नामों के साथ उन अहम ऑफरिंग में शामिल हो रहा है, जिन्हें बाजार में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।