स्पेस-X ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार कर रही नेचुरल गैस ट्रेडिंग टीम
एलन मस्क की कंपनी स्पेस-X एक ऐसे शख्स को ढूंढ रही है, जो उसकी प्राकृतिक गैस ट्रेडिंग टीम का नेतृत्व कर सके। ऐसा इसलिए क्योंकि बढ़ते उत्पादों को देखते हुए उन्हें अपने रॉकेट्स के लिए और सेमीकंडक्टर बनाने के लिए और ज्यादा ईंधन चाहिए। इस पद पर काम करने वाले को प्राकृतिक गैस की सीधी खरीद-बिक्री और फाइनेंशियल ट्रेड्स दोनों को संभालना होगा।
कंपनी खुद निकालेगी प्राकृतिक गैस
इस पद पर नियुक्त व्यक्ति को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल या टेक्सास के स्टारबेस में रहकर काम करना होगा। उसे स्पेस-X के नए चिप प्लांट जैसे ऊर्जा की ज्यादा खपत वाले प्रोजेक्ट्स चलाने में मदद करनी पड़ेगी।
कंपनी अपने खुद के पावर प्लांट्स और पाइपलाइन बनाने की भी योजना बना रही है। इसके अलावा, वे रॉकेट ईंधन बनाने के लिए प्राकृतिक गैस निकालने के लिए खुदाई भी करना चाहती है।
कंपनी की अध्यक्ष्र और मुख्य परिचालन अधिकारी ग्विन शॉटवेल ने इन कामों को बड़े निवेश बताया है। उनका मानना है कि ये भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए बहुत जरूरी हैं।