S&P ग्लोबल ने मूल्यांकन में गिरावट के कारण घटाई ओरेकल की क्रेडिट रेटिंग
S&P ग्लोबल ने ओरेकल की क्रेडिट रेटिंग में कटौती की है। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि कंपनी ने 10 महीने से भी कम समय में अपना बाजार मूल्यांकन का लगभग 498 अरब डॉलर (करीब 47,000 अरब रुपये) गंवा दिया।
इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि ओरेकल का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो बड़ा दांव है, वह केवल कुछ ग्राहकों पर टिका है।
इसके साथ ही, कंपनी के भविष्य के लगभग आधे अनुबंध भी OpenAI पर निर्भर हैं।
ओरेकल को होगा यह नुकसान
S&P ग्लोबल ने चेतावनी दी है कि अगर, OpenAI अपने अनुबंध पूरे नहीं कर पाता है तो ओरेकल पर महंगे डाटा सेंटर लीज का बोझ पड़ सकता है और उसके पास काम के लिए नकदी की कमी हो सकती है।
ओरेकल ने वित्तीय वर्ष 2027 तक AI प्रोजेक्ट्स पर 95 अरब डॉलर (करीब 9,000 अरब रुपये) तक खर्च करने की योजना बनाई है।
यह बात कंपनी की वित्तीय स्थिति को और भी जोखिम भरा बनाती है, खासकर तब जब उसका क्लाउड राजस्व अभी भी उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ पा रहा है।