SBI ने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए नियुक्त किए 1,930 CBOs
बिज़नेस
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने 53 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं देने के लिए 1,930 नए सर्कल बेस्ड ऑफिसर्स (CBOs) की भर्ती की है।
बैंक ने यह कदम अपनी 'डिजिटल फर्स्ट, कस्टमर फर्स्ट' रणनीति के तहत उठाया है।
CBOs बढ़ाएंगे बैंक के साथ जुड़ाव
ये CBOs ग्राहकों को पर्सनलाइज्ड सेवाएं देंगे और उनके साथ बैंक का जुड़ाव और मजबूत बनाएंगे।
SBI के अध्यक्ष चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने कहा कि ये अधिकारी बैंक के भरोसे और सुलभता की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।
बैंक का मानना है कि इस कदम से एक ऐसी चुस्त और डिजिटल-सेवी टीम तैयार होगी, जो ग्राहकों की बदलती जरूरतों के साथ तालमेल बिठा पाएगी।