LOADING...
सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिजनेस हेड राजू एंटनी पुलन ने दिया इस्तीफा
सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिजनेस हेड ने दिया इस्तीफा

सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिजनेस हेड राजू एंटनी पुलन ने दिया इस्तीफा

May 01, 2026
07:28 pm

क्या है खबर?

सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिजनेस हेड राजू एंटनी पुलन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कंपनी को चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। पुलन ने आज (1 मई) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने 18 साल के लंबे करियर को याद करते हुए कंपनी और टीम का धन्यवाद किया और आगे नए सफर की बात कही है।

जिम्मेदारी

नए लीडर के तौर पर आदित्य बब्बर संभालेंगे जिम्मेदारी

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग के MX डिवीजन में वाइस प्रेसिडेंट आदित्य बब्बर अब यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। वह अभी प्रोडक्ट मार्केटिंग और ई-कॉमर्स के हेड हैं और कंपनी में लंबे समय से जुड़े हुए अनुभवी अधिकारी माने जाते हैं। पुलन ने अपने करियर के दौरान सेल्स, ऑपरेशन और मार्केटिंग जैसे कई अहम रोल निभाए। हाल के वर्षों में उन्होंने कंपनी के स्मार्टफोन बिजनेस को प्रतिस्पर्धा के बीच संभालने में अहम भूमिका निभाई थी।

चुनौती

मार्केट में बढ़ती चुनौती और गिरता शेयर

सैमसंग को भारत में चीनी ब्रांड्स से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है। कंपनी हाल ही में मार्केट लीडरशिप वीवो को खो चुकी है। हालांकि, वह अभी भी टॉप ब्रांड्स में शामिल है और प्रीमियम सेगमेंट में ऐपल से मुकाबला कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 की पहली तिमाही में सैमसंग का मार्केट शेयर 17.4 प्रतिशत रहा, लेकिन कुल बाजार में मांग कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement

असर

आगे की रणनीति और इंडस्ट्री पर असर

स्मार्टफोन बाजार में इस साल गिरावट की संभावना है, जिसमें 12 से 15 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। सप्लाई चेन की दिक्कतें, महंगे कंपोनेंट और रुपये में उतार-चढ़ाव इसके बड़े कारण हैं। इन चुनौतियों के बीच सैमसंग ने पहले ही अपने बिजनेस में बदलाव और लागत कम करने के कदम उठाए हैं। अब नए नेतृत्व के साथ कंपनी आगे की रणनीति तय करेगी और बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी।

Advertisement