अगली खबर

पंजाब नेशनल बैंक का स्पष्टीकरण, 2,000 के नोट बदलने के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं
लेखन
गजेंद्र
May 23, 2023
02:15 pm
क्या है खबर?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा 2,000 रुपये के नोट चलन से वापस लिए जाने के बाद पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने नोट जमा करने वालों के लिए निर्देश जारी किए हैं।
PNB के मुताबिक, नोट बदलने के लिए आधार कार्ड, कोई सत्यापित दस्तावेज, प्रमाणपत्र और फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। बैंक ने सभी शाखाओं को यह जानकारी दी है।
इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने निर्देश जारी कर 2,000 के नोट जमा करने वालों को राहत दी थी।
राहत
किसी भी बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं नोट
RBI ने लोगों को नोट जमा करने के लिए 30 सितंबर, 2023 तक का समय दिया है। इस दौरान लोग किसी भी बैंक में जाकर एक बार में 2,000 रुपये के 10 नोट आसानी से बदलवा सकते हैं।
बता दें कि RBI ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने का ऐलान किया था। फिलहाल ये वैध मुद्रा बने रहेंगे। क्लीन नोट नीति के तहत नोटों को वापस लिया गया है।