ओवरपेड ने CEO के भारी वेतन पर उठाया सवाल, कहा- AI कर सकता है बेहतर काम
ओवरपेड एक व्यंग्यात्मक वेबसाइट है, जो मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की तनख्वाह पर मजेदार तरीके से कटाक्ष करती है।
यह बताती है कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) असल में बड़े अधिकारियों के योजना बनाना और घिसे-पिटे प्रेरक ईमेल भेजने जैसे काम उनसे ज्यादा तेजी और बेहतर ढंग से कर सकता है।
यह वेबसाइट जार्गन बिंगो और प्रेस रिलीज ट्रांसलेटर जैसे अपने मजेदार टूल का इस्तेमाल करके बड़े अधिकारियों और आम कर्मचारियों के बीच वेतन के भारी अंतर को उजागर करती है।
आम कर्मचारी से 290 गुना ज्यादा मिलता है वेतन
इसमें एक ROI कैलकुलेटर जैसी सुविधाएं हैं, जो दिखाती हैं कि अगर, CEO का वेतन सभी में बांटा जाए तो क्या हो सकता है।
ओवरपेड इस बात पर जोर देता है कि यह अंतर कितना बड़ा है। बड़ी कंपनियों में एक औसत CEO एक आम कर्मचारी से 290 गुना ज्यादा कमाता है। CEO अधिक वेतन से कर्मचारियों को मिलने वाली मदद के बारे में साइट का कहना है, "यह कभी नहीं हुआ। यह होता ही नहीं है और यह कभी सच में हुआ भी नहीं।"