HCL टेक ने की ओडिशा में 14,257 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा
बिज़नेस
ओडिशा सरकार ने HCL टेक के साथ लगभग 14,257 करोड़ रुपये का एक बड़ा समझौता किया है। इस करार के तहत देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डाटा सेंटर और एक ग्लोबल डिलीवरी हब भुवनेश्वर में बनाया जाएगा।
यह प्रोजेक्ट स्टार्टअप्स, रिसर्च लैब और सरकारी दफ्तरों से लेकर सभी के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगा।
कंपनी का प्रदेश में पहला बड़ा निवेश
HCL टेक का ओडिशा में यह पहला बड़ा निवेश है। इस निवेश से सीधे तौर पर 5,000 से ज्यादा लोगों को नौकरी मिलेगी, वहीं अप्रत्यक्ष रूप से भी कई अवसर पैदा होंगे।
इसका मकसद राज्य को AI के वैश्विक मानचित्र पर लाना और भारत के डिजिटल इंडिया विजन को आगे बढ़ाना है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस मौके पर कहा कि यह साझेदारी तकनीक से चलने वाली ग्रोथ और राज्य के युवा टैलेंट के लिए नए अवसर लाने का काम करेगी।