NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / एनवीडिया बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ा पीछे
    अगली खबर
    एनवीडिया बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ा पीछे
    एनवीडिया बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

    एनवीडिया बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ा पीछे

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Jun 19, 2024
    09:37 am

    क्या है खबर?

    एनवीडिया ने मंगलवार (18 जून) को बाजार पूंजीकरण के मामले में टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट को पीछे छोड़ दिया है। चिप निर्माता दिग्गज अब माइक्रोसॉफ्ट को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।

    रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन इसका कुल बाजार पूंजीकरण 3,300 अरब डॉलर (लगभग 2.75 लाख अरब रुपये) हो गया, जबकि माइक्रोसॉफ्ट का बाजार पूंजीकरण 3,200 अरब डॉलर (लगभग 2.67 लाख अरब रुपये) दर्ज हुआ था।

    ऐपल

    हाल ही में ऐपल को छोड़ा था पीछे

    एनवीडिया ने 2 हफ्ते से भी कम समय पहले बाजार पूंजीकरण के मामले में ऐपल को पीछे छोड़ा था। इसके बाद वह दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई थी।

    वॉल स्ट्रीट पर एनवीडिया के शेयरों में उस दिन 5 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई, जिससे इसका कुल बाजार पूंजीकरण 3,010 अरब डॉलर (लगभग 2.51 लाख अरब रुपये) हो गया था। उसी समय ऐपल का बाजार पूंजीकरण 2,990 अरब डॉलर (लगभग 2.49 लाख अरब रुपये) था।

    निवेश

    AI चिप के लिए एनवीडिया ने किया निवेश 

    एनवीडिया ने अन्य कंपनियों को अपने स्वयं के कस्टम AI चिप्स बनाने में मदद करने के लिए समर्पित एक यूनिट में 30 अरब डॉलर (लगभग 2,490 अरब रुपये) का निवेश किया है।

    AI चिप्स की मांग बढ़ने के कारण उसके बाजार पूंजीकरण में बढ़त दर्ज हो रही है।

    एनवीडिया ने पहली बार मई, 2023 में बाजार पूंजीकरण में एक 1,000 अरब डॉलर को पार किया था। इस साल फरवरी में इसने पहली बार 2,000 अरब डॉलर को पार किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एनवीडिया
    माइक्रोसॉफ्ट

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ काम करेंगे टिम साउथी, इस भूमिका में आएंगे नजर टिम साउथी
    शेयर बाजार आज बड़ी बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स चढ़ा 1,200 अंक ऊपर  शेयर बाजार समाचार
    दिल्ली-NCR में Vi की 5G सेवा शुरू, जानिए सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान दिल्ली
    बेंगलुरू कॉन्सर्ट विवाद में गायक सोनू निगम को राहत, जानिए क्या है पूरा मामला सोनू निगम

    एनवीडिया

    एनवीडिया के CEO जेनसेन हुआंग की संपत्ति इस साल हुई दोगुनी, AI का है अहम रोल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    AI चिप क्या हैं और किन कामों में होता है इनका इस्तेमाल? जानिये सबकुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    रिलायंस और एनवीडिया ने भारत में AI लैंग्वेज मॉडल बनाने के लिए की साझेदारी  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    एनवीडिया और इंटेल की AI चिप में से कौन-सी बेहतर, बेंचमार्क टेस्ट से मिली जानकारी इंटेल

    माइक्रोसॉफ्ट

    AI के लिए कंपनियों की पानी की खपत चिंताजनक स्तर तक बढ़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    OpenAI के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने किया एक और AI कंपनी में भारी निवेश OpenAI
    माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भुवनेश्वर में मां मंगला बस्ती का किया दौरा बिल गेट्स
    OpenAI और माइक्रोसॉफ्ट पर 3 और संगठनों ने किया मुकदमा, कॉपीराइट उल्लंघन का लगाया आरोप OpenAI
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025