NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / एनवीडिया ने ऐपल को छोड़ा पीछे, बनी दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी
    अगली खबर
    एनवीडिया ने ऐपल को छोड़ा पीछे, बनी दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी
    एनवीडिया ने ऐपल को छोड़ा पीछे (तस्वीर: अनस्प्लैश)

    एनवीडिया ने ऐपल को छोड़ा पीछे, बनी दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Jun 06, 2024
    11:13 am

    क्या है खबर?

    चिप बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी एनवीडिया ने बुधवार (5 जून) को बाजार पूंजीकरण के मामले में आईफोन निर्माता ऐपल को पीछे छोड़ दिया है।

    वॉल स्ट्रीट पर एनवीडिया के शेयरों में बीते दिन 5 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया, जिससे इसका कुल बाजार पूंजीकरण 3,010 अरब डॉलर (लगभग 2.51 लाख अरब रुपये) हो गया, जबकि ऐपल का बाजार पूंजीकरण 2,990 अरब डॉलर (लगभग 2.49 लाख अरब रुपये) है।

    इतिहास

    पहले भी ऐपल को पछाड़ चुकी है एनवीडिया

    एनवीडिया बाजार पूंजीकरण के मामले में ऐपल को इससे पहले भी पछाड़ चुकी है। पिछली बार ऐसा 2 दशक पहले 2002 में हुआ था, यानी पहले आईफोन के लॉन्च से 5 साल पहले। उस समय, दोनों कंपनियों का मूल्य 10 अरब डॉलर (लगभग 834 अरब रुपये) से कम था।

    एनवीडिया ने पहली बार मई, 2023 में बाजार पूंजीकरण में 1,000 अरब डॉलर को पार किया था। इस साल फरवरी में इसने पहली बार 2,000 अरब डॉलर को पार किया।

    निवेश

    AI चिप के लिए एनवीडिया ने किया निवेश 

    रॉयटर्स के अनुसार, एनवीडिया ने अन्य कंपनियों को अपने स्वयं के कस्टम AI चिप्स बनाने में मदद करने के लिए समर्पित एक यूनिट में 30 अरब डॉलर (लगभग 2,490 अरब रुपये) का निवेश किया है।

    AI चिप्स की मांग बढ़ने के कारण उसके बाजार पूंजीकरण में बढ़त दर्ज हो रही है।

    एनवीडिया अब दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। माइक्रोसॉफ्ट 3,150 अरब डॉलर (लगभग 2.62 लाख अरब रुपये) के साथ दुनिया की सबसे मूल्यवान बनी हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एनवीडिया
    ऐपल

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    एनवीडिया

    एनवीडिया के CEO जेनसेन हुआंग की संपत्ति इस साल हुई दोगुनी, AI का है अहम रोल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    AI चिप क्या हैं और किन कामों में होता है इनका इस्तेमाल? जानिये सबकुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    रिलायंस और एनवीडिया ने भारत में AI लैंग्वेज मॉडल बनाने के लिए की साझेदारी  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    एनवीडिया और इंटेल की AI चिप में से कौन-सी बेहतर, बेंचमार्क टेस्ट से मिली जानकारी इंटेल

    ऐपल

    आईफोन 13 केवल 8,999 रुपये देकर खरीदें, यहां पाएं भारी छूट आईफोन 13
    ऐपल ने चीन में व्हाट्सऐप और थ्रेड्स को ऐप स्टोर से हटाया, यह रही वजह व्हाट्सऐप
    ऐपल ने चीन में सुरक्षा कारणों से व्हाट्सऐप और थ्रेड्स को ऐप स्टोर से हटाया व्हाट्सऐप
    आईफोन 14 पर यहां पाएं भारी छूट, केवल 10,999 रुपये में खरीदें आईफोन 14
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025