नथिंग ने IIT रुड़की और IISc के साथ की साझेदारी, भारत में डीप टेक मिलेगा बढ़ावा
लंदन की टेक कंपनी नथिंग ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के 'फाउंडेशन फोर साइंस, इनोवेशन एंड डेवलपमेंट (FSID)' के साथ एक समझौता किया है।
यह साझेदारी भारत में डीप टेक इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के मकसद से की गई है। इसकी घोषणा फ्रांस में आयोजित भारत इनोवेट्स 2026 कार्यक्रम में हुई, जहां नथिंग के सह संस्थापक और भारत के अध्यक्ष अकीज इवेंजेलिडिस ने दोनों संस्थानों के शीर्ष अधिकारियों के साथ मिलकर इस साझेदारी का ऐलान किया।
साझेदारी के तहत क्या-क्या होगा?
IIT रुड़की के साथ यह साझेदारी मेंटरशिप पर केंद्रित है। इसमें विशेषज्ञ सत्र और इंडस्ट्री केस स्टडीज शामिल होंगे। इसके अलावा, साझेदार एक इंडस्ट्रियल डिजाइन चैलेंज आयोजित करने पर भी विचार कर रहे हैं। IISc में उसके इकोसिस्टम में इंक्यूबेटेड स्टार्टअप्स को मार्गदर्शन और नेटवर्किंग के अवसर मिलेंगे।
नथिंग और FSID मिलकर पायलट प्रोजेक्ट्स और व्यावसायिक जुड़ाव के अवसर भी तलाशेंगे, जिनमें इंक्यूबेटेड वेंचर्स को शामिल किया जाएगा।
इन दोनों साझेदारियों का मुख्य मकसद शैक्षणिक विचारों को ऐसी रियल-वर्ल्ड टेक में बदलना है, जो भारत के भविष्य को आकार दे सके।