NDTV ने लगातार छठी बार पहले पायदान पर जमाया कब्जा
रॉयटर्स इंस्टीट्यूट डिजिटल न्यूज रिपोर्ट की इंडिया साप्ताहिक पहुंच रैंकिंग में लगातार छठी बार NDTV ने अपना दबदबा कायम रखा है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, यह एक बार फिर अग्रणी न्यूज ब्रांड बनकर उभरा है। यह रिपोर्ट 48 देशों के लगभग एक लाख ऑनलाइन न्यूज उपभोक्ताओं के साक्षात्कारों पर आधारित है।
आज जब प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है और लोगों के मीडिया देखने के तरीके बदल रहे हैं, तब भी NDTV टीवी और डिजिटल मोर्चों पर अपना शीर्ष स्थान बनाए हुए है।
33 फीसदी है साप्ताहिक पहुंच
NDTV टीवी, रेडियो और प्रिंट को मिलाकर हर सप्ताह 33 प्रतिशत दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाती है। इसने BBC न्यूज (28 फीसदी) और द टाइम्स ऑफ इंडिया (27 फीसदी) को भी पीछे छोड़ दिया है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी यह 29 प्रतिशत की पहुंच के साथ नंबर एक बना हुआ है।
रिपोर्ट बताती है कि इस सफलता का राज उसकी दमदार पत्रकारिता और नए-नए फॉर्मेट्स का मेल है। चाहे लाइव टीवी हो, डिजिटल वीडियो, मोबाइल ऐप या सोशल मीडिया, NDTV हर जगह मौजूद है। इसी वजह से वह ऐसे दर्शकों से जुड़ा रहता है जो खबरें अपने तरीके से देखना चाहते हैं।