LOADING...
मेटा में आगे भी हो सकती है छंटनी, मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को दिए संकेत
मेटा में आगे भी हो सकती है छंटनी

मेटा में आगे भी हो सकती है छंटनी, मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को दिए संकेत

May 01, 2026
09:42 am

क्या है खबर?

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने हाल ही में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की है। कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों से बातचीत में संकेत दिया कि आने वाले समय में भी यह सिलसिला जारी रह सकता है। उन्होंने टाउन हॉल मीटिंग में कहा कि कंपनी बदलते दौर के अनुसार खुद को ढाल रही है। इस प्रक्रिया में खर्च को संतुलित करने के लिए कर्मचारियों की संख्या कम करना एक जरूरी कदम बन गया है।

वजह

AI निवेश बढ़ने से लिया गया फैसला

जुकरबर्ग ने बताया कि कंपनी के दो बड़े खर्च कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर और कर्मचारियों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि जब कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और तकनीक पर ज्यादा निवेश करती है, तो दूसरे क्षेत्रों में खर्च कम करना पड़ता है। इसी कारण कंपनी को अपने आकार को छोटा करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी साफ किया कि यह फैसला सीधे तौर पर AI टूल्स के इस्तेमाल से नहीं जुड़ा है, बल्कि निवेश के संतुलन का हिस्सा है।

नाराजगी

कर्मचारियों में नाराजगी और चिंता

कंपनी के भीतर इन बदलावों को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी देखी जा रही है। कुछ कर्मचारियों ने इंटरनल प्लेटफॉर्म पर खुलकर कंपनी के फैसलों की आलोचना की है। इसके अलावा, AI ट्रेनिंग के लिए कर्मचारियों की गतिविधियों जैसे माउस मूवमेंट और कीबोर्ड के इस्तेमाल को ट्रैक करने की योजना से भी असंतोष बढ़ा है। छंटनी पर स्पष्ट जानकारी न मिलने से कर्मचारियों में भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

Advertisement

योजना

आगे की योजना अब भी साफ नहीं

मेटा 20 मई को करीब 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है और साल के बाकी हिस्से में भी और कटौती हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने आगे की पूरी योजना अभी साफ नहीं की है। जुकरबर्ग ने कहा कि भविष्य को लेकर कोई निश्चित योजना नहीं है और हालात के अनुसार फैसले लिए जाएंगे। इससे साफ है कि आने वाले समय में कंपनी में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Advertisement