लेवीज ने भारत में किया विस्तार, कमाई 2,200 करोड़ रुपये के पार
लेवीज भारत में महिलाओं के कपड़ों, गैर-डेनिम स्टाइल्स और प्रीमियम लाइंस पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी के दम पर ब्रांड ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया है।
कंपनी की कमाई 20.6 फीसदी बढ़कर 2,223.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, वहीं मुनाफे में भी करीब 27 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है।
रेड लूप की हिस्सेदारी 15 फीसदी हुई
महिलाओं के कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ रही है और अब लेवीज के कुल कारोबार में 'रेड लूप' उत्पादों की हिस्सेदारी 15 फीसदी हो गई है। अपनी पेशकश को लगातार नया बनाए रखने के लिए ब्रांड अब और ज्यादा लिनन के कपड़े, गैर-डेनिम बॉटम्स और टॉप्स बाजार में उतार रहा है।
कंपनी 5,000 वर्ग फीट से ज्यादा बड़े आइकॉन स्टोर्स भी खोलने की योजना बना रही है। साथ ही अपने लगभग सभी उत्पादों को यहीं भारत में तैयार कर रही है।
इसके अलावा, लेवीज किड्स जनवरी में हैदराबाद में अपना पहला एक्सक्लूसिव स्टोर खोलेगा।