जियोन ने 5 माह में तैयार किया 2.88GWh का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम
मुंबई की बैटरी समाधान प्रदाता कंपनी जियोन ने गुजरात के खावड़ा में महज 5 महीने में 2.88 गीगावॉट प्रति घंटा (GWh) का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) तैयार कर लिया है।
यह सिस्टम अब पूरी तरह चालू हो गया है। इससे भारत के लिए ग्रीन एनर्जी का इस्तेमाल करना आसान होगा और यह पावर ग्रिड को संतुलित रखने के साथ-साथ रिन्यूएबल एनर्जी को जोड़ने में भी बहुत काम आएगा।
कंपनी ने संभाला सेटअप से लेकर टेस्टिंग का काम
यह प्रोजेक्ट देश के सबसे बड़े BESS प्रोजेक्ट्स में से एक है। जियोन ने इसके सेटअप से लेकर टेस्टिंग तक का सारा काम संभाला है। कंपनी ने कामकाज को सुचारु रूप से चलाने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया। जियान के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आनंद काबरा ने कहा, "खावड़ा प्रोजेक्ट इस बात का साफ संकेत है कि भारत में एनर्जी स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है।"
खावड़ा साइट खुद रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स के लिए एक अहम जगह बन रही है, जिससे पूरे देश में ग्रीन पावर और भी भरोसेमंद हो रही है।