ब्रिटेन में महंगाई घटकर 2.6 फीसदी होने से लोगों को मिली बढ़ी राहत
यूनाइटेड किंगडम (UK) में जून में महंगाई घटकर 2.6 फीसदी पर आ गई, जो मई की 2.8 फीसदी से कम है। यह उम्मीद से भी बेहतर है।
इसकी मुख्य वजहें हैं, डीजल जैसे ईंधन का सस्ता होना, चॉकलेट और बीफ जैसी खाने-पीने की चीजों के दाम घटना और गर्मियों के कपड़ों पर मिली छूट।
कई महीनों बाद पहली बार कच्चे माल की लागत भी कम हुई है, जिसका सबसे बड़ा कारण कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट है।
बिजली के वैट में कटौती का ऐलान
वित्त मंत्री जॉन हीली ने बताया कि महंगाई कम होना अच्छी खबर है, लेकिन लोगों को बढती कीमतों से निपटने के लिए अभी और मदद चाहिए।
उन्होंने ऐलान किया कि अक्टूबर से बिजली के बिलों पर वैट (VAT) कम कर दिया जाएगा। इससे घरों को सालाना करीब 45 पाउंड (करीब 6,000 रुपये) की बचत होगी।
इसके साथ ही, जनवरी, 2027 से पूरे इंग्लैंड में बस का किराया अधिकतम 2 पाउंड (करीब 250 रुपये) ही रहेगा। हालांकि, अर्थशास्त्रियों का कहना है कि अगर, मध्य पूर्व में जारी संघर्षों के कारण दुनियाभर में तेल की कीमतें दोबारा बढ़ने लगीं तो महंगाई फिर से सिर उठा सकती है।