भारत में 2014 से 7 गुना बढ़ा इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन
भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स का उत्पादन 2014 के बाद से जबरदस्त तेजी से बढ़ा है। यह 2025-26 तक लगभग 7 गुना बढ़कर 13.11 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
निर्यात में भी 11 गुना इजाफा हुआ है, जो अब 4.24 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। यह एक ऐसी बड़ी छलांग है, जिससे भारत तकनीक के उत्पादन में दुनिया का एक प्रमुख खिलाड़ी बन रहा है।
मोबाइल उत्पादन 6.27 लाख करोड़ रुपये पहुंचा
इस बड़ी तरक्की में मोबाइल फोन सबसे आगे रहे हैं। इनका उत्पादन 18,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 6.27 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है और निर्यात में तो 165 गुना की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे सरकारी अभियानों के कारण इस सेक्टर में करीब 25 लाख नौकरियां पैदा हुई हैं। इनमें से आधी नौकरियां तो अकेले मोबाइल बनाने वाले क्षेत्र में ही पैदा हुई हैं। महिलाओं को भी काम के कई अवसर मिले हैं।
सबसे ज्यादा निर्यात अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और चीन जैसे देशों को हो रहा है। सरकार की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना और सेमीकंडक्टर 2.0 जैसी योजनाएं इस तेजी को बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रही हैं।