भारतीय स्टार्टअप्स ने 16 सौदों से जुटाए करीब 1,550 करोड़ रुपये
इस सप्ताह भारतीय स्टार्टअप्स ने 16 सौदों के जरिए करीब 16.40 करोड़ डॉलर (करीब 1,550 करोड़ रुपये) का निवेश हासिल किया।
यह पिछले सप्ताह के 27.10 करोड़ डॉलर (करीब 2,600 करोड़ रुपये) के मुकाबले करीब 40 फीसदी कम रहा। ज्यादातर सौदे शुरुआती और ग्रोथ-स्टेज राउंड में हुए, जबकि एक सौदे की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।
ग्रोथ-स्टेज स्टार्टअप्स ने जुटाए सबसे ज्यादा पैसे
ग्रोथ-स्टेज स्टार्टअप्स ने 6 बड़े सौदों के जरिए 20.82 करोड़ डॉलर (करीब 2,000 करोड़ रुपये) जुटाए। इनमें रघु वम्सी एयरोस्पेस ग्रुप, वेरीकुस और बिजनेसनेक्स्ट को सीरीज B फंडिंग में 4-4 करोड़ डॉलर (करीब 350-350 करोड़ रुपये) मिले।
दूसरी तरफ, शुरुआती स्टेज की कंपनियों ने 12 सौदों से 4.4 करोड़ डॉलर (करीब 400 करोड़ रुपये) जमा किए। प्लाजा का 1.5 करोड़ डॉलर (करीब 140 करोड़ रुपये) का सीरीज A राउंड खास रहा, जिसे एक्सेल, एलिवेशन कैपिटल और नेक्सस वेंचर पार्टनर्स जैसे बड़े निवेशकों का साथ मिला।
सौदों में बेंगलुरु में सबसे आगे रहा
बेंगलुरु 8 सौदों के साथ इस सप्ताह शहरों में सबसे आगे रहा, जबकि मुंबई में 5 सौदे दर्ज किए गए। सबसे ज्यादा गतिविधियां फिनटेक सेक्टर में देखी गईं, जिसके बाद हेल्थटेक और सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस (SaaS) का स्थान रहा। इन नए निवेशों में सीरीज A और सीड राउंड सबसे ज्यादा प्रचलित रहे।