अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण सोने के भाव 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार
भारत में मंगलवार (2 जून) को 10 ग्राम सोने का भाव 1.59 लाख रुपये से ऊपर निकल गया है। इसकी मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय तनावों का बढना बताया जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दाम 1.59 लाख रुपये के पार पहुंच गया, वहीं चांदी के भाव काफी स्थिर रहे, हालांकि वैश्विक बाजारों में इसमें हल्की बढत देखने को मिली।
अमेरिका-ईरान तनाव और डॉलर का दबाव
अमेरिका और ईरान के बीच बढते तनाव ने दुनियाभर के बाजारों को अस्थिर कर दिया है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि लेबनान से जुडे विवाद को लेकर ईरान, अमेरिका के साथ अपनी अप्रत्यक्ष बातचीत रोक सकता है, जिससे निवेशकों की बेचैनी और बढ गई है।
साथ ही, हर कोई अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और डॉलर की मजबूती पर भी बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। वैसे तो ये दोनों चीजें सोने पर दबाव बनाती हैं, लेकिन जब भी कहीं कोई अनिश्चितता छाती है तो सोना ही लोगों के लिए सबसे सुरक्षित निवेश का विकल्प बन जाता है।