
भारत 2025 में बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
क्या है खबर?
भारत 2025 में जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। IMF के अनुसार, इस साल भारत की अर्थव्यवस्था 4.187 लाख करोड़ डॉलर (लगभग 3.53 लाख अरब रुपये) तक पहुंच सकती है, जबकि जापान की 4.186 लाख करोड़ डॉलर रहेगी। 2024 में भारत पांचवें स्थान पर है, जिसकी GDP 3.9 लाख करोड़ डॉलर है। जापान की GDP 4.1 लाख करोड़ डॉलर अनुमानित है। भारत की यह तेज तरक्की दुनिया का ध्यान खींच रही है।
लक्ष्य
2027 में 5 लाख करोड़ डॉलर का लक्ष्य
IMF ने अनुमान लगाया है कि भारत 2027 में 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उस साल भारत की GDP करीब 5.07 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो जर्मनी से केवल 1.3 करोड़ डॉलर कम होगी। 2028 तक भारत जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 2030 तक भारत की GDP 6.8 लाख करोड़ डॉलर होने की उम्मीद है, जो जापान से काफी बड़ी होगी।
रफ्तार
तेज विकास की रफ्तार बरकरार
IMF का मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले वर्षों में तेजी से बढ़ती रहेगी। 2024 में जहां 6.3 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है, वहीं जापान की ग्रोथ सिर्फ 0.6 प्रतिशत रहेगी। IMF ने अगले 4 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में 10.1 प्रतिशत की कुल वृद्धि का अनुमान जताया है। भारत 2020 में ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना था और अब लगातार आगे बढ़ रहा है।