चीन की खुदरा बिक्री में आई गिरावट, AI से निर्यात उछला
चीन में खुदरा बिक्री मई में 0.6 फीसदी घट गई। दिसंबर, 2022 के बाद यह पहली बार हुआ है कि इसमें गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले महीने इसमें मामूली बढ़ोतरी हुई थी, जिससे थोड़ी उम्मीद जगी थी, लेकिन इस गिरावट ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (NBS) द्वारा जारी किए गए इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि चीनी उपभोक्ता अभी भी अपनी जेब ढीली करने से बच रहे हैं।
निर्यात लगभग 20 फीसदी बढ़ा
दूसरी ओर, चीन की फैक्ट्रियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। औद्योगिक उत्पादन 4.5 फीसदी तक बढ़ा और निर्यात में लगभग 20 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इस तेजी के पीछे विदेशों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीक की बढ़ती मांग एक बड़ा कारण मानी जा रही है।
हालांकि, घरेलू मोर्चे पर हालात अभी भी चुनौती भरे बने हुए हैं। कारों की बिक्री लगातार 8वें महीने गिरी है, प्रॉपर्टी में निवेश में पहले से भी ज्यादा तेज गिरावट आई है और कर्ज लेने की रफ्तार भी धीमी बनी हुई है।