ICICI प्रूडेंशियल ने पेश किया स्मॉलकैप ETF, छोटी कंपनियों में निवेश का मिलेगा मौका
बिज़नेस
ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने एक नया ETF लॉन्च किया है, जो निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स को ट्रैक करता है। अब इसके जरिए आप भारत की कुछ सबसे तेजी से बढ़ती छोटी कंपनियों में निवेश कर सकेंगे।
यह न्यू फंड ऑफर (NFO) 16 जून तक खुला है और इसमें केवल 1,000 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है।
स्मॉलकैप सेगमेंट का पूंजीकरण बढ़ा
स्मॉलकैप सेगमेंट में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। इसका मार्केट कैप 2018 के 12 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2025 तक करीब 50 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
हालांकि, इस सेगमेंट के रिटर्न अच्छे रहे हैं, लेकिन ये थोड़े अस्थिर भी हो सकते हैं। यह ETF निवेशकों को फाइनेंस, हेल्थकेयर और IT जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आसानी से निवेश करने का अवसर देता है।
NFO अवधि खत्म होने के बाद निवेशक इसके यूनिट्स खुले बाजार से खरीद सकते हैं और इस पर कोई एग्जिट लोड भी नहीं लगेगा।